सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री में काम बंद कर शुरू कर दी नारेबाजी

इंद्री(सुनील शर्मा)
सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री में एक स्टाफ नर्स द्वारा कौशल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किए जाने को लेकर कौशल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काम बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी । कौशल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने बताया कि उक्त स्टाफ नर्स छोटी-छोटी बातों पर कौशल व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को परेशान करती है । जिसे लेकर सभी चतुर्थ कर्मचारियों मे रोष है । नारेबाजी करने के बाद कर्मचारी इस मामले की शिकायत को लेकर विधायक रामकुमार कश्यप के पास भी पहुंच गए और स्टाफ नर्स का तबादला करने की मांग की । विधायक ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया वे लिखित शिकायत लेकर आए शिकायत देने के बाद मामले मे कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर रीना, नीलम, पिंकी, उषा, जीवन, कर्म सिंह, दीपक, रविंद्र कुमार, चरणजीत, सुखविंद्र व विकास आदि मौजूद रहें ।
वही इस मामले में सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री के एसएमओ डॉक्टर सतबीर सिंह ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को काम करने के लिए तो बोलना ही पड़ता है । लेकिन गलतफहमी की वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया । शीघ्र ही दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत करवा दिया जाएगा ।

  • Related Posts

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    कॉरपोरेट कल्चर में ढलती अखिलेश यादव की समाजवादी…

    Continue reading
    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी के नवागत के तेज तर्रार जिलाधिकारी शशांक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    ज्ञानेश कुमार क्या इस्तीफा देंगे? कपिल सिब्बल बोले, ‘कौन देता है…’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस