छवि पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर ख़ुशी राम का जन्मदिन

बागपत – भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा ने गांव गठीना में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर खुशीराम का जन्मदिन इस अवसर पर सभा ने उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्चित कर दी श्रद्धांजलि।सुखबीर सिंह “गठिना “राष्ट्रीय संयोजक भारतीय राष्ट्रीय रवा राजपूत महासभा ने अपने संबोधन में ठाकुर खुशीराम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ठाकुर साहब का जन्म 1 दिसंबर सन 1893 में रवा राजपूत समाज में हुआ था| वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे |ठाकुर साहब की विचार धारा क्रांतिकारी थी ओर वे कुशल प्रशासक एवं अच्छे वक्ता थे| सन 1932 ई.में जब वे डिस्ट्रिक्ट बोर्ड मेरठ के अध्यक्ष थे तब उनकी अध्यक्षता में अंग्रेजी सरकार के प्रतिबंधों के बाबजूद गुलावटी, बुलंदशहर में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ भारत की आजादी के लिए हुई एक बड़ी जन सभा सम्बोधित करते समय अंग्रेजो ने उनपर गोली चलाई जो उनके बाएं हाथ में लगी ओर अंग्रेजी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया,उपचार के दौरान डॉक्टर ने कहा, ठाकुर साहब आपका हाथ काटना पड़ेगा | ठाकुर साहब ने कहा काट दो| डॉक्टर ने कहा पहले सुन्न करना पड़ेगा, इस पर ठाकुर ख़ुशी राम जी का जबाब था कि इसकी कोई जरूरत नहीं | डॉक्टर ने बिना सुन्न किये ही ऑपरेशन कर उनका हाथ काट दिया | तब डॉक्टर ने कहा ठाकुर साहब आप सच्चे देश भक्त है ओर वास्तव में महान है |
इस के बाद उन्हें बाराबंकी जेल में भेज दिया गया जहाँ उनकी मित्रता एक बड़े स्वतंत्रता सेनानी रफ़ी अहमद किदवई से हुई जो बाद में जवाहर लाल नेहरू सरकार में मंत्री रहे |जेल से आने के बाद में ठाकुर ख़ुशी राम के नाम पर टुटागढ़ बसा |
ठाकुर ख़ुशी राम जी टयोढ़ी गाँव के एक संपन्न व समृद्ध परिवार से संबंध रखते थे ओर रवा राजपूत समाज के अध्यक्ष भी रहे |
वास्तव में ख़ुशी राम जी एक सच्चे देश भक्त ओर महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने रवा राजपूत समाज का गौरव बढ़ाया है | जिसपर रवा राजपूत समाज अपने आप में फ़क्र व गौर्वान्वित महसूस करता हैं ओर आज 1 दिसंबर को उनके जन्म दिन पर उनके स्मृति को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की।
उधर ठाकुर इंदल सिंह संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल आर्यावर्त रवा राजपूत एकता एवं सेवा समिति ने ठाकुर साहब को नमन करते हुए 1 दिसंबर रवा सपूत क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर खुशीराम के जन्मदिन को रवा राजपूत एकता दिवस के रूप में मनाया जाए ऐसा समाज से आग्रह किया।
चरण सिंह राजपूत वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय सोशलिस्ट मंच ने ठाकुर खुशीराम को नमन करते हुए समाज का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा रवा राजपूत समाज में एक से बढ़कर एक योद्धा ओर क्रांतिकारी हुए हैं।लेकिन आज हमारे पास उन्हें याद करने का समय नहीं है,समाज को इस बात की हानि झेलनी पड़ रही है कि हम अपना इतिहास भी याद नहीं कर पा रहे हैं।समाज के महान लोगों को याद करने,एवं उनके मार्ग पर चलने के बजाए दूसरे समाज के पिछलग्गू बने हुए हैं। आज जरूरत है अपना नेतृत्व तैयार करने की।आगे बढ़कर मान सम्मान ओर अधिकार की लड़ाई लड़ने की।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    समाज को कौन बांट रहा है मोदी जी, हिन्दू-मुस्लिम करने वाला या फिर सरकार से मोर्चा लेने वाला ? 

    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    • By TN15
    • October 21, 2026
    डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पारंपरिक बौद्ध धर्म की आलोचना और धम्म का पुनर्निर्माण : नवयान का एक आलोचनात्मक मूल्यांकन

    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    • By TN15
    • October 21, 2026
    23 अक्टूबर को लोकतंत्र की पुनर्बहाली के लिए जनता का मार्च

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान