हिना रब्बानी खार के वार पर, श्री श्री रविशंकर का पलटवार

Pakistan के आर्थिक हालात, कितने खराब हैं ये किसी से छुपा नही है । आर्थिक हालात से झुझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में भारत से बातचीत की इच्छा जाहिर की थी, वहीं पाकिस्तान पीएमओ और अब पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार ने भी शहबाज शरीफ के बयान से पल्ला झाड़ते हुए, विपरीत बयान दिया है ।

हिना रब्बानी खार ने, 19 जनवरी को स्विटजरलैंड के दावोस में जारी वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वार्षिक बैठक 2023 में साउथ-एशिया पर आयोजित एक सत्र में बयानबाज़ी करते हुए भारत पर वार किया । उनके बयान के मुताबिक, उन्हें PM Modi में ‘सहयोगी’ नही दिखता । उसी बैठक में मौजूद, श्री श्री रविशंकर ने हिना के बयान का पलटवार करते हुए, पाकिस्तान को आइना दिखाया ।

Hina Rabbani Khar

हिना रब्बानी खार ने क्या कहा ?

दावोस में हिना रब्बानी खार ने कहा, “उनका देश (पाकिस्तान) दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में काम करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को एक ‘सहयोगी’ के रूप में नहीं देखता है. PM Modi अपने देश के लिए अच्छे नेता हो सकते हैं. लेकिन मुझे नरेंद्र मोदी में पाकिस्तान का सहयोगी नहीं दिखता है । मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी को मैंने पाकिस्तान के सहयोगी के रूप में देखा था ।”  उन्होंने भारत- पाक के मौजूदा हालात को कम्पेयर कर तब के हालातों से अच्छा बताया । खार ने कहा, “जब मैं विदेश मंत्री के रूप में भारत गई थी तो बेहतर सहयोग के लिए हमने कड़ी मेहनत की थी. वर्तमान स्थिति की तुलना में उस वक्त हम काफी बेहतर स्थिति में थे । ‘इन सालों में हमने जो कुछ भी किया है, उसने दुश्मनी बढ़ा दी है. हमें यह मालूम होना चाहिए कि हम भौगोलिक स्थिति को नहीं बदल सकते. हमें यह भी समझना होगा कि यह दक्षिण एशिया की समस्या नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान की समस्या है. भारत पर आरोप लगाते हुए हिना रब्बानी खार ने कहा कि कूटनीतिक कौशल (statesmanship) समस्या भारत की ओर से है।” उन्होंने भारत पर हमलावर होते हुए कहा कि, पाकिस्तान अपने अतीत से सबक ले चुका है. अब वह आगे बढ़ना चाहता है लेकिन, भारत हमेशा से एक ऐसा देश था जहां सभी धर्म के लोग शांतिपूर्वक रहते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि एसा नही है कि पाकिस्तान में कोई समस्या नही है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नए कानूनों और मौजूदा कानूनों को लागू करके अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जाए ।

Shri Shri Ravishankar

श्री श्री रविशंकर का पलटवार

वहीं हिना के इस बयान पर पलटवार करते हुए, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को यह मालूम होना चाहिए कि समस्या उनकी तरफ से है। क्योंकि भारत को किसी अन्य पड़ोसी देश से कोई समस्या नहीं है । उन्होंने आगे कहा कि, “दोनों देशों में एक समान भाषा बोली जाती है। दोनों की संस्कृति, खान-पान आदि समान हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार हाथ बढ़ाते हुए मदद करने की पेशकश भी की है । हिना रब्बानी खेर के आरोपों का कोई मतलब नहीं बनता है । भारत में धर्मनिरपेक्षता पर उठाए गए सवालों पर भी रविशंकर ने जोरदार खंडन किया ।”

ये भी पढ़े: पाकिस्तान में अपने नागरीकों के लिए अमेरिकी दूतावास

गौरतलब है कि, अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत से 3 युद्ध हुए हैं और इससे गरीबी और बेरोजगारी ही आई है । इसलिए हम(पाकिस्तान) PM Modi से कहना चाहते हैं कि हम समस्याओं को सुलझाना चाहते हैं ।

Related Posts

AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

यदि आप सोचते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)…

Continue reading
हिरोशिमा दिवस के अवसर पर सीटू जिला कमेटी गौतम बुद्ध नगर की ओर से 6 अगस्त 1945 को हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम हमले में मारे गए हजारों निर्दोष लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है : गेश्वर दत्त शर्मा
  • TN15TN15
  • August 6, 2026

  यह दिन मानव इतिहास का सबसे काला…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

  • By TN15
  • August 6, 2026
AI Jobs Layoffs: भारत के लिए मौका, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट; अमीर देशों में AI से नौकरी जाने का खतरा 3 गुना

क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

  • By TN15
  • August 6, 2026
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार

जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

  • By TN15
  • August 6, 2026
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

  • By TN15
  • August 6, 2026
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

  • By TN15
  • August 6, 2026
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला

9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!

  • By TN15
  • August 6, 2026
9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!