Nepal plane crash: अब तक 68 शव मिले, 5 भारतीय भी शामिल

Nepal के पोखरा में 15 जनवरी को दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन में अबतक 68 शव बरामद हो चुके हैं । इस विमान में 68 पैसेंजरस और 4 चालक दल के सदस्य समेत कुल 72 लोग सवार थे । लैंडिग के वक्त हुए इस हादसे में 5 भारतीय भी शामिल थे ।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के मुताबिक येति(Yeti) एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72( 9N ANC ATR72) विमान ने सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और वह सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया । ये हादसा पोखरा घाटी में सती नदी की खाई में गिर गया ।

Nepal plane crash

नेपाल में हुए इस हादसे के बाद पोखरा एयरपोर्ट को तुरंत बंद कर दिया गया था । प्लेन क्रैश में अब तक सिर्फ 5 लोगों की पहचान हो पाई है । अथॉरिटीज की मुताबिक इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है । जानकारी के अनुसार पायलट ने विमान को शहर में क्रैश होने से बचाने की पूरी कोशिश की थी ताकि नुकसान कम से कम हो । पोखरा एयरपोर्ट पहुंचने से केवल 10 सेकेंड पहले ही ये हादसा हुआ ।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने plane crash पर दुख वय्कत करते हुए सभी सरकारी एजेंसियों को प्रभावी बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं. उन्होंने हादसे को लेकर कैबिनेट की इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई । नेपाल में एक दिन का राष्ट्रीय शोक और कल सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है ।

Nepal PM Prachand

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पोखरा एयरपोर्ट का निर्माण चीन की मदद से हुआ है. चीन के एक्जिम बैंक ने इसके निर्माण के लिए नेपाल को लोन दिया था । इस एयरपोर्ट का उद्घाटन, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने 1 जनवरी, 2023 को किया था ।

Related Posts

पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शाहदरा,…

Continue reading
‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

सऊदी अरब के बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सुरक्षा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’