खेल मंत्री ने की प्रो वॉलीबॉल लीग की ट्रॉफी लाँच

लीग की जर्सी भी हुई लाँच, पूरे देश से होगा खिलाड़ियों की नीलामी

ऋषि ​तिवारी
नोएडा । देश में पहली बार आयोजित हो रहे प्रो वॉलीबॉल लीग की तैयारियां जोरदार तरीके से शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक निजी होटल में हुए रंगारंग कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबाल लीग की ट्रॉफी लॉन्च की गयी । लॉन्चिंग के मौक़े पर मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे साथ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा बबिता चौहान एवं महिला आयोग की सदस्य रितु शाही भी उपस्थित रहीं। उत्तर प्रदेश प्रो वालीबॉल लीग के फाउंडर कुलवंत बालियान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में लीग की ट्रॉफी की लांचिंग की गई साथ ही लीग के खिलाड़ियों की जर्सी भी लॉन्च की गई,यह लीग देश भर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए एक शानदार मंच प्रदान करेगा,जिससे वह भारत का नाम विश्व में रोशन कर सकेंगे। वहीं मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा ही खेलों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में लगे रहते हैं, दोनों की अपेक्षाएं रहती हैं कि खिलाड़ियों को वह सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो जिसे वह देश का नाम विश्व पटल पर ला सके। देश में पहली बार हो रही प्रो वालीबॉल लीग अपने आप में अनोखी है इससे देश भर के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को एक बेहतरीन मंच मिलेगा, जिसमें वह अपने खेल का प्रदर्शन कर सकेंगे।

 

प्रो. वालीबॉल लीग में 8 टीम में लेंगी हिस्सा

 

लीग ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन प्रबल प्रताप सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 अगस्त से शुरू होने वाली इस उत्तर प्रदेश प्रो वालीबॉल लीग में कुल 8 टीम में हिस्सा लेंगे जिनमें लखनऊ टाइगर्स,गोरखपुर जॉइंट्स,नोएडा थंडर्स,मथुरा योद्धाज, अयोध्या सुपरकिंग्स, मुरादाबाद बुल्स,काशी वॉरियर्स और मुजफ्फरनगर लायंस होंगी। सभी टीमों में उत्तर प्रदेश समेत देश भर के अलग-अलग राज्यों के वॉलीबाल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे,हर टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। जिनकी नीलामी आज के कार्यक्रम से ही शुरू हो जाएगी,लीग की विजेता टीम को 21 लाख रुपए की नकद धन राशि दी जाएगी वहीँ रनर अप टीम हो 11 लाख का इनाम मिलेगा।

 

नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगी वॉलीबॉल लीग

प्रो. वालीबॉल लीग के सीईओ विश्वास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि वॉलीबाल लीग के सभी मैच नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। 5 अगस्त से शुरू होने वाली यह प्रो वालीबॉल लीग का कई स्पोर्ट्स चैनलों में लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग टीम के ओनर्स और देशभर से आए वॉलीबॉल खिलाड़ी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?