सीवान : बारात से लौट रही स्कॉपियो की ट्रक से टक्कर, बच्चे की मौत

 आठ लोग घायल

 सिवान। सीवान जिले में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद उसमें सवार कुल नौ लोग जख्मी हो गए और एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार रात मछगरा गांव से भगवानपुर गांव के दर्जी टोला में बारात आई थी। सभी बाराती गुरुवार को अपनी-अपनी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। उसी में एक बाराती की स्कॉर्पियो, जिसमें कुल 10 लोग सवार थे, से वह भी सीवान वापस लौट रहे थे। अभी बाराती की गाड़ी भगवानपुर थाना क्षेत्र के सारई पट्टी गांव के पास हाइवे पर पहुंची ही थी कि पहले से ही सड़क किनारे ट्रक खड़ी थी, जिसमें स्कार्पियो चालक का बैलेंस बिगड़ गया और उसने ट्रक में जाकर टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा काफी डैमेज हो गया है और उसमें सवार कुल 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एक बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद पीछे से आ रही अन्य बारातियों की गाड़ी ने देखा कि ये अपनी ही बारात की गाड़ी है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पास के पीएचसी में भर्ती कराया गया, जिसमें डॉक्टरों की टीम ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया है। बाकी अन्य घायलों को बेहतर इलाज हेतु सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां सदर अस्पताल में प्रथम उपचार के बाद सभी घायलों को डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक बच्चे की पहचान शहबाज अली (7) के रूप में हुई है,जो जलाउद्दीन मिया का बेटा था।
वहीं, अन्य घायलों की पहचान अशरफ अली, लियाकत अली, फारूक मियां, साहिल खान, अफरोज अली,शाहिद खान एवं एक अन्य व्यक्ति है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। ड्राइवर पिंटू साह है, जो मौका देख कर गाड़ी छोड़कर फरार है। आपको बता दें कि अशरफ अली एव फारूक मियां की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
सीवान-भगवानपुर में सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत एवं नौ लोग घायल होने के पूरे मामले पर थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हुई है। आवेदन के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया