शेखपुरा : बाप ने सात साल के बेटे की हत्या कर नदी में फेंका

 पांच दिन बाद शव बरामद

 शेखपुरा। शेखपुरा जिले में एक बाप द्वारा अपने ही सात साल के बेटे की हत्या कर नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह आरोप बच्चे की मां ने ही लगाया है, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, घटना के पांच दिन बाद शव को नदी से बरामद किया गया है। यह घटना शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मियनबीघा गांव की है। आरोपी पिता चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकाढ़ा गांव का रहने वाला मृगेन्द्र कुमार है। बच्चे की मां वीणा कुमारी ने बताया कि मेरी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के तीन-चार साल बाद से हम मायके में रह रहे हैं। 20 सितंबर को मृगेंद्र कुमार ससुराल आया था तथा बड़े बेटे हरेराम को दादा-दादी के पास ले जाने की बात कहकर निकला।
21 सितंबर को मृगेन्द्र कुमार ने हरेराम को किऊल नदी में फेंक दिया। इसके बाद फोन कर कहा कि बेटा नदी में गिरकर डूब गया। इस मामले में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी पिता मृगेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। हालांकि, किस वजह से पिता ने पुत्र की हत्या कर नदी में फेंक दिया है, यह अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

  • Related Posts

    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading
    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

    मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में