श्रीराम कथा की हवन-यज्ञ से हुई पूर्णाहुति 

नोएडा । सेक्टर 93 सुपर एमआईजी सनातन धर्म मंदिर पर चल रही श्रीराम कथा का आज विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। नव दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में नव दिवसीय कथा को भक्त गणों ने बड़े ही मनोयोग से सुना। कथा में प्रतिदिन अपार भीड़ आती थी और बडी तन्मयता के साथ कथा श्रवण करते थे। इसी कड़ी में आज सभी भक्तों ने दो कुन्डीय हवन कुंड पर सामूहिक हवन एवं आरती किया। उसके बाद कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी महाराज का आशिर्वचन सुना उसके बाद एक एक भक्त मंच पर जाकर परम पूज्य गुरुदेव जी का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात कन्या पूजन किया गया, कन्या भोजन के बाद सभी भक्तजनों को पंडाल में बैठाकर महाप्रसाद वितरित किया गया।

प्रसाद वितरण में महिलाओं और बच्चों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे सेक्टर के सहयोग से यह श्रीराम कथा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीलम द्विवेदी ने सेक्टर के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त किया सभी आचार्य गणों एवं मंदिर के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवकों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। सुपर एमआईजी के आर डब्ल्यू ए अध्यक्ष प्रवेश जी एवं पूरी टीमो को सहयोग के धन्यवाद दिया। सभी सम्मानित भक्त गणों ने कथा समापन पर परम पूज्य गुरुदेव जी विदाई ढोल बाजे के साथ की गई। इस विदाई के अवसर पर सभी बच्चों एवं महिलाओं के नयन सजल हो गए थे।

इस मौके पर वीरेन्द्र द्विवेदी, राजवीर सिंह, राजेश कुमार गुप्ता,राज दूबे, विजय झा, संतोष कुमार शुक्ला, प्रभाकर सिंह, सुखपाल शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, देव मणि शुक्ल, रवि राघव, रमेश कुमार वर्मा, गोरे लाल, संगम प्रसाद मिश्र, विकास शर्मा, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, अनिल चौधरी, सर्वेश कुमार तिवारी, राकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राम भजन सिंह, संदीप पांडेय, हंस मणि शुक्ल,विनय त्रिवेदी, सी एल तिवारी, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, रंजन गिरि, अनिल कुमार पांडेय (अलीपुर), रमेश चंद्र दास, संजय कर्ण, अजय सिंह, अवनीश तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, दिनेश पाठक, अभिशेष सिंह, अनमोल सिंह, विवेक सिंह, प्रांजल शुक्ला, अनमोल सिंह, पीयूष शुक्ल, सिद्धार्थ वर्मा, अंशुमान मिश्रा, मधुर राघव, मुक्तेश भारद्वाज, मार्कंडेय मिश्रा , श्रीमती नीलम द्विवेदी, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती सचिता राय, श्रीमती रेशमा दूबे, श्रीमती संतोष सिंह, श्रीमती संतोष सिंह , कृष्णा राठौर, श्रीमती कोमल राठौर, सुमन द्विवेदी, संध्या तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप