पत्रकार यूनियनों का परिसंघ : डॉ. शर्मा अध्यक्ष, डॉ. रमण महासचिव एवं डॉ. पाठक बने समन्वयक

नयी दिल्ली (एजेंसी)। पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत ” पत्रकार यूनियनों का परिसंघ “के आज नए पदाधिकारियों की घोषणा की गयी।

पत्रकार यूनियनों के इस परिसंघ में सार्क जर्नलिस्ट फोरम (एसजेएफ), इंडियन जर्नलिस्ट एसोसियेशन (आईजेए), पेरियाडीकल प्रेस आफ़ इंडिया (पीपीआई), यूनाइटेड यूनियन जर्नलिस्ट सोसायटी,सेव यू.एन.आई. मूवमेंट एवं भारतीय ऑल मीडिया पत्रकार संघ शामिल है।

परिसंघ के संयोजक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेन्द्र शर्मा अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व प्रेस सलाहकार रहे डॉ.आर.के. रमण को महासचिव बनाया गया है, इसके साथ ही सुबीर सेन व आर.के.राय उपाध्यक्ष, अमानुल हक व मृत्युंजय सरदार सचिव, हीरा लाल प्रधान व मीनाक्षी चौधरी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉ.समरेन्द्र पाठक अपने पूर्व दायित्व समन्वयक की भूमिका अदा करेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देश के कई वरिष्ठ पत्रकारों को शामिल किया गया है, जिसमें रामनाथ विद्रोही, उदय मिश्रा, कुमार भवेश, सुशील भारती,उमेन्द्र दाधीच,अखिलेश अखिल,एम.एस. जकारिया, डॉ. उत्कर्ष सिन्हा, गांधी मिश्रा गगन, जगदीश यादव,सारिका झा, सन्नी अत्री,कुमार समत, राजेश ठाकुर, जे.पी. शर्मा,डॉ.प्रदीप सुमन,संतोष झा एवं डॉ. समरेन्द्र पाठक शामिल है।

परिसंघ के संरक्षक मंडल में सांसदों सर्वश्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव,कीर्ति आजाद, खगेन मुर्मू, श्रीमती वीणा देवी एवं सुधाकर सिंह, पूर्व सांसदों सर्वश्री मंगनी लाल मंडल एवं अली अनवर को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सर्वश्री डॉ. बी.एन.मिश्रा गिरजेश रस्तोगी, दलीप पूरी, प्रो.योगेश कुमार एवं अरविंद पाठक को शामिल किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट एवं इलाहाबाद हाई कोर्ट के कई नामचीन वकीलों सर्वश्री ए.पी.एन. गिरी,संतोष कुमार, राजीव रंजन मिश्रा, के.के.झा, जितेंद्र झा,राम बदन चौधरी, विनय झा, केशव चौधरी, अरविंद चौधरी एवं नवेश कुमार कानूनी सलाहकार बनाये गये हैं।एल.एस.

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप