एसएचओ को फोन पर दी थीं 103 गालियां, विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के खिलाफ कोर्ट का समन  कहा- 23 मार्च को कोर्ट में हाजिर हों

द न्यूज 15

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की बेगूं विधानसभा सीट से विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी और भैंसरोडगढ़ थाने के एसएचओ संजय गुर्जर के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। रावतभाटा की एक अदालत ने एसएचओ की ओर से पेश इस्तगासे पर संज्ञान लेते हुए विधायक को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर पहले जमानती और फिर गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 3 मार्च को वायरल हुए एक ऑडियो में बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी भैंसरोडगढ़ थानाधिकारी संजय गुर्जर के साथ कथित तौर पर गाली गलौच करते सुनाई दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब 103 बार एसएचओ को गालियां दी थीं। एसएचओ की ओर से मामले में थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन दो दिन पहले एसएचओ संजय गुर्जर ने रावतभाटा कोर्ट में इस्तगासा पेश कर विधायक के खिलाफ संज्ञान लेने का आग्रह किया। इस पर एसीजीएम कोर्ट ने सोमवार को संज्ञान लेते हुए विधायक को समन जारी कर 23 मार्च को हाजिर होने का आदेश दिया है।
यह था मामला : रावतभाटा के एक शख्स के खिलाफ एसडीएम द्वारा दर्ज मामले में विधायक एसएचओ पर उस शख्स को तत्काल गिरफ्तार करने का दबाव बना रहे थे। एसएचओ ने कहा था कि एफआईआर हुई, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे विधायक नाराज हो गए और गाली-गलौच करने लगे।
विधायक के खिलाफ गुर्जर समाज : विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के खिलाफ अब गुर्जर समाज लामबंद हो गया है। गुर्जर समाज ने बिधूड़ी को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर गलत मानते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

Related Posts

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

हरियाणा में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर…

Continue reading
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

  • By TN15
  • August 17, 2026
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

  • By TN15
  • August 17, 2026
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

  • By TN15
  • August 17, 2026
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    

किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

  • By TN15
  • August 17, 2026
किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज

नक्सलियों के प्रकार का पाठ पढ़ें प्रधानमंत्री जी से ?