दूल्हे के घर हाईवोल्टेज ड्रामा! चौखट पर धरना दे रही लड़की बोली- 11 लाख के लिए शादी तोड़ी, आर्मी इंटेलिजेंस जांच के लिए पहुंची

द न्यूज 15  

भरतपुर । राजस्थान के भरतपुर में एक लड़की इंसाफ की मांग कर रही है और वो उस लड़के के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है जिससे उसकी शादी तय हुई थी। मंगलवार से ही लड़की धरने पर बैठी है। बुधवार को लड़की को हटाने के लिए कॉलोनी के लोग इकट्ठे हो गए। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने थाने से गाड़ी बुला ली। स्थानीय लोगों की मांग है कि लड़की धरना खत्म कर अपने घर जाए। लेकिन लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी हुई है कि जब तक वह लड़के से नहीं मिल लेती तब तक वह घर नहीं जाएगी। लड़की को हटाने के लिए कॉलोनी में एक पंचायत भी की गई। जिसमें लड़के की मां ने भी भाग लिया। लड़के की मां ओमवती ने कहा कि कौशल की तबियत काफी खराब थी। उसके कमर और सीने में दर्द था वह जिसकी वजह से वो चक्कर खाकर गिर गया था। इसलिए लड़के को मथुरा के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मां का आरोप है कि अब लड़की घर के आगे धरना दे रही है और लड़की के पिता घर और धमकी देकर गए हैं।

दरअसल लड़का और लड़की की शादी पहले तय हुई थी और शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। बताया जा रहा है कि लड़के-लड़की की फोन पर बातचीत भी हो रही थी। लेकिन अचानक यह शादी टूट गई। अब लड़का पक्ष का कहना है कि लड़की के कई रिश्ते टूट चुके हैं उसके खिलाफ मामला भी दर्ज है। वहीं लड़के के जीजा ऋषभ ने बताया कि लड़की के पिता महेश ने शादी वाले दिन कहा कि था कि शादी में वह एक प्लॉट भेंट स्वरूप दे रहे हैं। जो कि लड़का-लड़की के नाम होना था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

लड़की पक्ष का यह कहना : लेकिन इस पूरे मामले में लड़की पक्ष का कुछ और ही कहना है। लड़की वालों का कहना है कि यह शादी दहेज के लिए तोड़ दी गई। लड़की पक्ष का कहना है कि दहेज में 11 लाख रुपये जब वो नहीं दे सके तो लड़के के पिता और घर के अन्य सदस्यों ने यह रिश्ता तोड़ दिया।

यह आरोप लगाने वाली लड़की, लड़के के घर के बाहर धरने पर बैठ गई है। लड़की की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को भी तैनात किया गया है। पुलिस ने लड़के के घर के बाहर पोस्टर चिपकाया है। जिसमें लड़के को भगोड़ा तक बताया गया है।

उधर आज पंचायत का आयोजन हुआ जिसमें पंचायत के पंच पटेलों ने कबूल किया की 11 लाख रुपये दहेज की खातिर शादी थोड़ी गई थी। धरना दे रही लड़की का कहना है कि आज महिला दिवस है मेरी राज्य सरकार से अपील है कि मुझे न्याय मिले। इस पूरे मामले की जांच के लिए आर्मी इंटेलिजेंस भी पहुंची हुई है।

Related Posts

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

Continue reading
‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन