शहीद रामफल चौक क्षेत्र जलभराव से बेहाल, स्थानीय नागरिकों में आक्रोश

फेडरेशन चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री व उपराज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

नई दिल्ली । बरसात शुरू होते ही पालम स्थित शहीद रामफल चौक से ब्रह्म अपार्टमेंट तक की सड़क पर जलभराव की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। सड़क की जर्जर स्थिति और पाइपलाइन लीकेज के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र में भारी जलजमाव देखने को मिल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र में हल्की बारिश के बाद भी जलभराव के कारण स्कूटी व बाइक सवार नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को गड्ढों में गिरने जैसी घटनाओं से गुजरना पड़ता है। सड़कों पर भरे पानी के कारण बाजार क्षेत्र में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सोलंकी ने बताया कि इस समस्या की जानकारी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के मुख्य अभियंता, मंगला पुरी, द्वारका को कई बार लिखित रूप में दी जा चुकी है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जलभराव और पाइपलाइन लीकेज की समस्या प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से मांग की है कि इस मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में जलनिकासी और सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading
    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!