भाजपा नोएडा महानगर में हुई सेवा पखवाड़े की शुरुआत

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर ११६ जिला कार्यालय पर भाजपा नोएडा द्वारा आगामी सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी रहे। उनके साथ नोएडा विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, गौतमबुद्ध नगर जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे।

सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं से इस सेवा पखवाड़ा पर चर्चा करी साथ ही कई अनेक विषयों पर भी चर्चा करी।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर सेवा पखवाड़े की शुरूआत होगी। ये सेवा पखवाड़ा १७ सितंबर से २ अक्टूबर महात्मा गांधी जी की जयंती तक चलेगा। इस सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान, रक्त दान शिवर,
फल वितरण, प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध सम्मेलन, नमो मैराथन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर संगोष्ठी, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेल कूद प्रतियोगिता आदि अन्य कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई है।

विधायक पंकज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत होगी। भाजपा एक राजनीतिक दल के रूप में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करती है, साथ ही भाजपा का दूसरा पहलू हमेशा से जनसेवा का भी है। पार्टी के कार्यकर्ता जनसेवा और रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा का होना आवश्यक है। भाजपा की मजबूती ही भारत की मजबूती है।”

महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को सम्मान और राष्ट्र को विकसित बनाने के संकल्प के साथ काम करती है। हमारे सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और सभी सेवा कार्यों को पूर्ण करेंगे।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, नबाब सिंह नागर, बिमला बाथम, विजेंद्र नागर, योगेंद्र चौधरी, विनोद त्यागी, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गिरीश कोटनाला, तन्मय शंकर, विनोद शर्मा, युद्धवीर चौहान, पूनम सिंह, ओमवीर अवाना, अमरीश त्यागी, रवि यादव, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, मधु मेहरा, अशोक मिश्रा, मनीष शर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, गौतम शर्मा, प्रदीप चौहान, नीरज चौधरी, कल्लू सिंह, मनीष तिवारी, राहुल शर्मा, शशिधर उपाध्याय, राम किशन यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, चमन अवाना, शिवांश श्रीवास्तव, भूपेश चौधरी, एस पी चमोली, अमित त्यागी, अतुल त्यागी, शारदा चतुर्वेदी, महेश अवाना, भगत भाटी, राजीव, धर्मेंद्र, महेश, सुरेश, आलोक, कमल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट