आश्रम के नाम पर भूमि हड़पने का गंभीर आरोप, फर्जी मुकदमे का दिखाया डर

ऋषि तिवारी
नोएडा l सेक्टर 116 सोरखा गांव में ब्रह्मकुमारी संस्था के नाम पर आश्रम चलने वाले संचालको पर रजिस्ट्री से अधिक जमीन कब्जा करने तथा बकाया रकम मांगने पर फर्जी मुकदमा करके फसाने का मामला प्रकाश में आया है।

नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुखप्रीत सिंह तथा विकास यादव ने आरोप लगाया कि कथित ब्रह्म कुमारी के संचालक श्रीकांत ममता रिचा गर्ग भीमसेन कृष्ण गुप्ता ने उनसे आश्रम बनाने के लिए एक बीघा जमीन का सौदा कियाl उन्होंने ₹17000 प्रति वर्ग गज के हिसाब से एक बीघा का सौदा किया तथा उसकी रजिस्ट्री भी कर दी गईl जिसके बदले आश्रम संचालकों ने उन्हें 85 लख रुपए का भुगतान किया तथा बाकी रकम बाद में देने की बात कहीl इस बीच आश्रम संचालकों ने उनसे कहा कि वह एक बीघा जमीन और लेना चाहते हैं तथा बाद में उसका भुगतान धीरे-धीरे करते रहेंगे।

वह उनके झांसे में आ  गए तथा उन्होंने एक बीघा और जमीन देने का आश्वासन दे दियाl इस बीच आश्रम संचालकों ने 1760 वर्ग गज में निर्माण भी शुरू कर दिया तथा धीरे-धीरे दो मंजिला भवन खड़ा कर दियाl इस बीच जब वह उनसे बकाया रकम के लिए मांग करते थे तो वें  आजकल मे भुगतान करने की बात कहकर टालते रहे lजब ज्यादा कड़ाई से उन्होंने भुगतान की बात की ही तो आश्रम संचालकों ने उन्हें पुलिस तथा प्रशासन का भय दिखाकर फर्जी मुकदमे फसाने की धमकी दीl बाद मे  बाध्य होकरउन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा तथा उन्होंने गौतम बुद्ध नगर सिविल कोर्ट में आश्रम संचालकों के खिलाफ सिविल केस दायर किया l जिसमें अदालत मे उन्हें स्टे दे दिया।

जिसमें आश्रम संचालकों को उस ज़मीन पर निर्माण करने वा जमीन पर हस्तक्षेप करने से प्रतिबंधित कर दियाl अदालत का स्टे ऑर्डर होने के बावजूद भी संचालक लगातार निर्माण करते रहे तथा उन्होंने दूसरी मंजिल का निर्माण भी पूरा कर लिया। सुखप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि इस बीच जब उन्होंने इस सब की जानकारी के लिए ब्रह्माकुमारी मुख्यालय माउंट आबू से पता किया तो उन्होंने इन लोगों को फर्जी बताते हुए कहा कि इनका संस्था से अब कोई लेना-देना नहीं है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?