भारतीय यूथ फ्रंट ने एक पत्रकार वार्ता का किया आयोजन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। भारतीय यूथ फ्रंट ने आज एक अहम विषय NEET UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक को लेके एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के कई युवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित रहे, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी, समाजवादी युवाजन सभा के अध्यक्ष श्री फहाद आलम जी, सीवाईएसएस के राष्ट्रीय प्रभारी श्री अनुराग जी, युवा शिव सेना के अध्यक्ष श्री वरुण जी, आरजेडी युवा के अध्यक्ष श्री आइन अहमद जी, MYL के अध्यक्ष श्री आसिफ अंसारी जी, जन अधिकार पार्टी युवा के अध्यक्ष मनीष यादव जी, CPI-M युवा के अध्यक्ष हिमंग राज जी, AIYF युवा के अध्यक्ष श्री शशि कुमार जी, DYF युवा के अध्यक्ष श्री अनिर्बान भट्टाचार्य जी, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने NEET UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक को लेके केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की और यह मांग कि देश के युवा छात्रो के साथ केंद्र सरकार जल्द से जल्द न्याय प्रदान करे। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी NEET UG परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के मुद्दे से भाग रहे है, मन की बात के लिए प्रधानमंत्री मोदी के पास समय है पर देश के युवाओं के लिए उनके पास इतना भी समय नहीं है कि सदन में खुलकर इस विषय पर चर्चा करे, लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने बार बार सरकार से इस मुद्दे पे चर्चा की मांग की है पर मोदी सरकार इस विषय पर मौन है। प्रधानमंत्री मोदी को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए और जल्द से जल्द NEET UG की परीक्षा को रद्द कर पुनः से परीक्षा करानी चाहिए।

भारतीय युवा फ्रंट की दिनांक 02 जुलाई 2024 को भी एक बैठक दिल्ली में हुई थी, जिसमे की सभी संगठनों के अध्यक्षों ने यह तय किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए, NTA को बर्खास्त किया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस बैठक में सभी संगठनों ने एक प्रस्ताव भी पारित किया जिसकी PDF कॉपी इस विज्ञप्ति के साथ भेजी जा रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं