नोएडा में पुलिस कमिश्नर द्वारा महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित

ऋषि तिवारी
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-5 अभियान के अन्तर्गत पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा महिला बीट अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। बुधवार को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय गौतमबुद्धनगर बबलू कुमार व पुलिस उपायुक्त महिला एवं बाल सुरक्षा गौतमबुुद्धनगर सुनिति के साथ सेक्टर 108 पुलिस आयुक्त कार्यायल के सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति-5 अभियान के अन्तर्गत महिला बीट अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

महिला बीट अधिकारी अपने-2 बीट क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर आमजन से संवाद स्थापित कर, बीट प्रणाली को सुदृढ करने हेतु बताया गया, पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं की बैठक कर व महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों के माध्यम से महिला अपराध की मॉनीटरिंग कर मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को सरकारी योजनाओं व महिला अधिकारों से जागरूक करने के सम्बन्ध में बताया गया। गोष्ठी के दौरान महिला बीट पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि किस प्रकार वह अपनी बीट के क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से निरंतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास कर समाधान निकालने की कोशिश करेंगी एवं महिला संबंधी अपराध या अन्य कोई भी समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा तुरंत उच्च पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

महिला बीट प्रणाली के माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा अधिक से अधिक महिलाओं तक पुलिस सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रहेगा, महिला बीट अधिकारी खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों व झुग्गी झोपडियों में रहने वाली महिलाओं की समस्याओं को सुनेगें एवं उनका निस्तारण करेगें। जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बिना किसी संकोच के अपनी किसी भी पारिवारिक या सामाजिक समस्या से महिला बीट अधिकारी को अवगत करा सकें। महिला बीट प्रणाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाऐं एवं वह महिलाऐं जो पुलिस तक पहुॅचने में असमर्थ रहती है, उनको पुलिस के पास पहॅुचाने और सरल बनाने हेतू एक प्रभावी प्रयोग है।

  • Related Posts

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    • By TN15
    • August 19, 2026
    इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का बड़ा कमाल, ‘धुरंधर 2’ के बाद ऐसा करने वाली बनी साल की दूसरी फिल्म

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 

    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    • By TN15
    • August 19, 2026
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट

    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • August 19, 2026
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम

    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला 

    • By TN15
    • August 19, 2026
    प्रधानमंत्री ने किया फसल बीमा योजना के नाम पर लाखों करोड़ का घोटाला