गोरौल में चोरों का तांडव, आधा दर्जन घरों से 10 लाख की चोरी

 महापर्व से पहले दहशत में ग्रामीण

वैशाली। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के रामदासपुर विनटोलिया गांव में सोमवार रात चोरों ने कहर बरपाते हुए लगभग आधा दर्जन घरों में सेंधमारी कर कीमती सामान, सोने के आभूषण और नगदी चुरा ली। इस चोरी से करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है, खासकर गृहस्वामी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

चोरी का शिकार हुए नाथू महतो ने बताया कि अगले महीने उसकी बेटी की शादी है और शादी के लिए रखे आभूषण और नगदी भी चोरी हो गए हैं। इस घटना से वे सदमे में हैं और शादी को लेकर चिंता में डूबे हुए हैं। वहीं, ग्रामीण प्रमुख मुन्ना कुमार, विश्वनाथ राय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने गाँव की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें अब पुलिस पर भरोसा नहीं है, क्योंकि थाने में आवेदन देने के बावजूद इसे नहीं लिया गया। हालांकि, अवर निरीक्षक भृगुनाथ सिंह ने मौके पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है, लेकिन जांच जारी है।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!