सरदार नरेन्द्र सिंह अपना कार्यकाल पूरा कर हुए सेवानिवृत, विदाई समारोह में उन्होंने सभी का आभार जताया

इन्द्री । इन्द्री के पब्लिक हैल्थ विभाग से नरेन्द्र सिंह आज लगभग चालीस साल का सेवाकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत हुए। इस मौके पर विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा उनके सम्मान में एक विदाई पार्टी का आयोजन किया जिसमें काफी संख्या में कर्मचारी व नरेन्द्र सिंह के परिवारिक सदस्य मौजूद रहे। सरदार नरेन्द्र सिंह का विभाग के अधिकारियों द्वारा फूलमालाएं ड़ालकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विभाग के एस.डी.ओ. अर्पित धीमान व अन्य अधिकारियों ने कहा कि नरेन्द्र सिंह एक बेहद ईमानदार इंसान है जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरी निष्ठा से निभाया है। उन्होंने ज्यादातर बिल विभाग में काम किया है। हम सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। सेवानविृत नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सभी कर्मचारी जनता के सेवक है और हमें अपने कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे अपने कार्यकाल में सभी अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिला है। इस मौके पर जेई मुकेश वर्मा, जेई रणबीर शर्मा, रंजना कलर्क, मलकीत सिंह, बाबा अंग्रेज सिंह व चरण सिंह सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप