विधायक रामकुमार कश्यप ने उपमंडल नागरिक अस्पताल इंद्री में फर्स्ट रेफरल यूनिट का किया उद्घाटन

इंद्री । विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने सोमवार को उपमंडल नागरिक अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अस्पताल में पहुंचने पर विधायक का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप ने कहा कि अब अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, ब्लड स्टोरेज यूनिट और ऑटोमेटिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे गर्भवती महिलाओं को ऑपरेशन और मरीजों को खून एवं 25 प्रकार के लैब टेस्ट के लिए करनाल रेफर नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में, सरकार द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का संचालन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य आमजन तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेशभर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों का जाल बिछाया गया है।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और नवीनतम तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अस्पतालों में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रेनु चावला, उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डॉ. नीलम दुहाडिय़ा, सी.एच.सी. कुंजपुरा के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.संदीप अबरोल, एसडीसीएच इंद्री के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतवीर सिंह मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर