उप मुख्यमंत्री के लिए चिन्हित आवास मे रहेंगे सम्राट चौधरी

अभिजीत पांडे

पटना। उप मुख्यमंत्री के लिए चिन्हित पांच देश रत्न मार्ग में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा तीन स्टैंड रोड आवास में  रहेंगे । बिहार सरकार के मंत्रियों को आवास का वितरण कर दिया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जेडीयू के मंत्री लगभग उसी जगह पर हैं जबकि बीजेपी के मंत्रियों की सरकार में इंट्री होते ही उन्हें आवास का आवंटन किया गया है।
मंगल पांडे, प्रेम कुमार, नितिन नवीन, नीतीश मिश्र को वही आवास आवंटित कर दिया गया है , जिसमें वे रह रहे थे।
उप मुख्यमंत्री के लिए चिन्हित पांच देश रत्न मार्ग को सम्राट चौधरी को अलॉट कर दिया गया है। इस आवास में तेजस्वी यादव रह रहे थे। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को तीन स्टैंड रोड नया आवास दिया गया है। दिलीप जायसवाल को वीर चंद्र पटेल पथ स्थित आवास आवंटित किया गया है। जबकि, रेणु देवी को चार स्टैंड रोड दिया गया है।
मंत्री हरि साहनी को गर्दनीबाग स्थित डुप्लेक्स बांग्ला आवंटित किया गया है। नीरज कुमार सिंह को नेहरू पथ स्थित आवास आवंटित किया गया है। वहीं, सुरेंद्र मेहता को डुप्लेक्स बंगला दिया गया है। जनक राम को पोलो रोड आवास मिला है।
केदार प्रसाद गुप्ता और कृष्ण नंदन पासवान दोनों को डुप्लेक्स बंगला दिया गया है । संतोष कुमार सिंह को 41 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप