तीन जोन में बांटकर शहर की सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी, नागरिकों से सहयोग की अपील

 वार्ड 25 के नीचली बाजार में सड़क किनारे पसरा कचरा

 राजगीर। पर्यटक शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की पहल नगर परिषद द्वारा आरंम किया गया है। मानक अनुकूल शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था करने में वार्ड पार्षदों के साथ स्थानीय नागरिकों से नगर परिषद द्वारा सहयोग की अपील की गई है। बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए शहर को तीन जोन में विभाजित किया गया है। तीनों जोन की निगरानी के लिए अलग – अलग सुपरवाइजर तैनात किये गये हैं। सभी सुपरवाइजर को मोबाइल फोन से लैस किया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है। सभी सुपरवाइजर से कहा गया है कि वह अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने। सफाई व्यवस्था में कोताही और उपेक्षा नहीं चलेगी। इसके साथ उन्हें प्रतियोगिता के भाव से शहर को साफ और सुन्दर बनाने का टास्क दिया गया है। शहर के सफाई जमादार, सफाई कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग को भी जिम्मेदारी पूर्वक काम निष्पादन करने की हिदायत दी गयी है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद के पास सीमित मानव संसाधन है। बावजूद शहर को साफ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इस पुनित कार्य में वार्ड पार्षदों के साथ नागरिकों का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि नागरिक यत्र तत्र सड़कों पर कचरा नहीं फैलाये। इससे उनके ही घरों के आसपास गंदगी फैलती है। डंपिंग प्वाइंट पर ही कचरा डालने का सुझाव उनके द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सबों का अपेक्षित सहयोग मिला तो शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जो सुपरवाइजर अपने आवंटित क्षेत्र को साफ सफाई करने में अव्वल साबित होंगे। उन्हें पुरस्कार देने के लिए मुख्य पार्षद से विचार विमर्श किया जा सकता है। शहर में सफाई से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सूचना है तो सबसे पहले अपने वार्ड से संबंधित सुपरवाइजर के फोन नंबर पर कॉल कर उन्हें सूचना देना चाहिए। सुपरवाइजर को सूचना देने के बाद भी कचरे आदि की सफाई व्यवस्था उनके अनुकूल नहीं होती है। तब उनसे अथवा अन्य पदाधिकारी से शिकायत की जा सकती है। सभी क्षेत्र के सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि उनके क्षेत्र से संबंधित किसी भी इलाके से सूचना आती है तो त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी सफाई सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि राजगीर का पर्यटन के क्षेत्र में राज्य के अन्य जगहों से अलग पहचान है। प्रांतीय, राष्ट्रीय के साथ इसकी वैश्विक पहचान है। इसकी पहचान के अनुरूप शहर की सफाई व्यवस्था बने। इसके लिए नगर के वार्ड पार्षदों और नागरिकों का कदम से कदम मिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि सबों का बराबर सहयोग मिला तो राजगीर शहर की सफाई व्यवस्था सूबे का मॉडल बन सकता है।

सुपरवाइजर का क्षेत्र और मोबाइल नम्बर

वार्ड मोबाइल
वार्ड संख्या 01-16 91550 88221
वार्ड संख्या 17-32 91426 59468
कुंड क्षेत्र स्पेशल 754920 3092

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’