समस्तीपुर: रेलवे स्टेशन पर मिलेगी बिहार में सबसे सस्ती मेडिसिन!

 पटना/समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जंक्शन पर अब लोगों को सस्ती दवाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा से ऑनलाइन भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन किया। इसके उद्घाटन के साथ ही भारतीय रेलवे में सफर करने के दौरान यात्रियों को जंक्शन पर सस्ती कीमतों पर दवाइयां मिलेगी। समस्तीपुर जंक्शन पर इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की अध्यक्ष अनीता राम के अलावा राजेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं स्टेशन पर सस्ती दवा मिलने से यात्रियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। यात्रियों ने मोदी सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब सभी को स्टेशन पर लोगों को 50 से 60 प्रतिशत तक कम कीमतों पर दवाइयां मिलेगी। जिससे लोगों को काफी फायदा मिलेगा। यात्रियों ने इसके लिए पीएम मोदी का आभार भी व्यक्त किया। बता दें कि जन औषधि केंद्र में 1963 प्रकार की विभिन्न दवाइयां यात्रियों को उपलब्ध होगी और स्टेशन पर यह सेवा 24 घंटे तक खुले रहेगी।
एक यात्री मोहम्मद हसनैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। अब जन औषधि केंद्र खुलने से यहां पर सभी लोगों को सस्ती कीमत पर दवा मिल सकेगी। अगर बाजार में किसी दवाई की कीमत 100 रुपये है तो जन औषधि केंद्र पर 50 से 40 रुपये तक मिलेगी। सरकार द्वारा तय कीमतों पर दवाइयां मिलेगी। एक भी एक्स्ट्रा रुपये पर दवाई नहीं मिलेगी।
रेलवे यात्री मोहम्मद वसी अहमद ने बताया कि समस्तीपुर जंक्शन पर जन औषधि केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। पीएम मोदी की यह योजना बहुत ही अच्छी है। स्टेशन पर यात्री बीमार पड़ जाते हैं और उन्हें दवा की जरूरत होती है। यहां पर 50 से 60 प्रतिशत तक कम कीमतों पर मरीजों को सस्ती दवा मिलेगी। जिससे आम लोगों की जेब पर कम बोझ पड़ेगा और सभी को फायदा मिलेगा।
बता दें कि कई रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का उद्घाटन किया जा चुका है। जिसका मकसद सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा लोगों के लिए उपलब्ध कराना है। रेलवे स्टेशनों पर भारतीय जन औषधि केंद्र खुलने से कई फायदे होंगे। यात्रियों और आस-पास के स्थानीय लोगों को सस्ती कीमतों पर आसानी से दवाएं मिल सकेंगी। यात्रा के दौरान अचानक बीमार होने पर यात्री नजदीकी जन औषधि केंद्र से तुरंत दवा ले सकते हैं।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस