लव-अफेयर में पूरा इलाका धुआं-धुआं

 गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया पटना का इलाका

 पटना। वो मेरी है तो मेरी है! बस, इसी बात को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। कदमकुआं थाना क्षेत्र में एक लड़की से लव-अफेयर की चक्कर में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दो युवकों को गोली मार दी गई। घायलों की पहचान शिवम कुमार और आशीष के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक कदमकुआं थाना क्षेत्र के पार्क रोड इलाके के रहने वाले हैं। मंगलवार शाम के वक्त जब दोनों युवक गली नंबर एक के मोड़ पर बैठे थे। तभी कुछ बदमाश वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
अचनाक फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन खोखे बरामद किए हैं। घायलों को तुरंत पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसके बाद मामला खून-खराबा तक पहुंच गया।
डीएसपी ने बताया, ‘प्रारंभिक छानबीन में यह पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया गया। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक को बांह में गोली लगी है तो दूसरे को पंजरे में गोली लगी है। हालांकि, दोनों घायलों को पटना के पीएमसीएच में इलाज करवाया जा रहा है।’

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!