दामाद ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला

 मोतिहारी। मोतिहारी में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है। मामूली पारिवारिक विवाद में दामाद ने कुल्हाड़ी से काट कर कर दी अपने ही ससुर की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस दामाद व नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दामाद ने ससुर की हत्या की बात को कबूल की है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने बरामद किया है। मामला पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव का है।
जानकारी के अनुसार, नारायण पकड़ी गांव मे उस समय सनसनी फैल गई जब लोगो को ये पता चला कि गांव के ही 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की निर्मम हत्या उसके ही दामाद भूलन बैठा ने कर द है। घटना के बाद एक ओर जहां सैकड़ो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई वहीं मृतक के परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़ियों में फेंके गए शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने कलियुगी दामाद व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया।
पिपरा थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आज सुबह सात बजे ये सूचना मिली कि पिपरा थाना क्षेत्र के नारायण पकड़ी गांव मे 65 वर्षीय योगिंदर बैठा की हत्या उसी के दामाद ने कुल्हाड़ी से काट कर कर दिया है। इसके बाद वहां पहुंचकर हत्यारे दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। दामाद ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। नाती को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।दामाद को जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।गांव के सरपंच रूपनारायण सिंह ने बताया कि मृतक का उसके दामाद का संपत्ति को लेकर हमेशा विवाद होता था और इसके लिए कई बार पंचायती भी हुआ था। कल रात भी उसका दामाद बेटी व उसका नाती घर में थे। जहां कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी गई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!