उदयपुर में सहारा पीड़ितों ने धरना-प्रदर्शन कर फूंका सुब्रत राय का पुतला 

डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपकर की भुगतान कराने की मांग, डीएम ने दिया सहारा प्रबंधन पर कार्रवाई करने का आश्वासन, राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले किया गया आंदोलन, समय से न होगा भुगतान तो होगा और बड़ा आंदोलन : विजय वर्मा 

द न्यूज 15 
जयपुर/उदयपुर। उदयपुर शहर में सहारा एवं अन्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के निवेशकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में  हजारों की संख्या में निवेशकर्ता और जमाकर्ता ने जुलुस निकालकर सहारा इंडिया के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रीय उपकार संयुक्त मोर्चा के राजस्थान के प्रभारी विजय वर्मा ने कहा कि पीड़ित साथी आए आंदोलन में काफी संख्या में आये और उन्होंने सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के साथ-साथ अन्य क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के खिलाफ प्रदर्शन किया।  उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में राजेश सिंह, अमराराम चौधरी, हीरालाल,  सालवी साहब, शंकर लाल चौधरी, जी चांग वाल साहब, विष्णु पटेल, लाला भाई, भीम आर्मी से मेघवाल ने अपने विचार रखे।
धरना-प्रदर्शन में कलेक्टर परिसर के बाहर सहारा के चैयरमैन सुब्रत राय का पुतला फूंका गया।  डीएम और एसपी से मिलकर भुगतान की मांग रखी गई। डीएम ने आंदोलनकारियों को आश्वस्त किया कि  एक मीटिंग कर सहारा के मैनेजमेंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे और गरीब जनता को न्याय दिलाने में सहयोग किया जायेगा।  आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन को चेताया है कि अगर निवेशकों का  भुगतान नहीं हुआ तो कुछ समय बाद इस आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन शहर में होगा। आंदोलन के अंदर किसी भी प्रकार की जनहानि होती होगी तो उसका जिम्मेदार प्रशासन और सहारा का मैनेजमेंट होगा। आंदोलनकारियों का कहना था कि गरीब जनता भुगतान को लेकर इतनी परेशान हो चुकी कि उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। आंदोलन में मुख्य रूप से कमलेश अग्रवाल, पूनम प्रजापति, नवनीत माली, प्रेम सिंह टाक, बंसी लाल, माली हिम्मत, शक्तावत प्रेम सिंह, शक्तावत प्रमोद, पचोरी दिलीप शर्मा, मैडम रंजना, जैन मल्लिका, मद्रासी मंजू, सुखवाल मंजू, इंदिरा फातमा, महेंद्र सिंह राव मौजूद थे। भीलवाड़ा से बिजोलिया से कुचामन सिटी से अहमदाबाद से बड़ौदा से फतहनगर से झाडोल फलासिया से जो बड़ी संख्या में आंदोलनकारी आए थे।

Related Posts

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading
किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी