Sahara Protest : सहारा निवेशकों और जमाकर्ताओं ने सांसद, विधायक, उपायुक्त और एसएसपी को सौंपा ज्ञापन 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में किया गया प्रदर्शन 

सहारा इंडिया समूह से पीड़ित कार्यकर्ता एवं जमाकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र कुमार कुशवाहा  के नेतृत्व में सहारा इंडिया से भुगतान दिलवाने के लिए एक ज्ञापन धनबाद के लोकप्रिय सांसद पशुपति नाथ सिंह, निरसा के लोकप्रिय विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, धनबाद के लोकप्रिय विधायक राज सिंह, धनबाद के उपायुक्त  संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद एवं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, धनबाद से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि धनबाद जिले के करीब दो लाख जमाकर्ताओं का लगभग तीन हजार करोड़ रुपया सहारा में फंसा हुआ है और सहारा भुगतान नहीं दे रही है। सहारा सेबी का विवाद बताकर लोगों को पिछले कई वर्षों से गुमराह कर रही है। जबकि जमाकर्ताओं का जो पैसा जिस scheme में फंसा हुआ है उसका सहारा सेबी विवाद से कोई मतलब नहीं है। यह पैसा सहकारिता के स्कैम में फंसा हुआ है और इसका लाइसेंस सहकारिता विभाग ने दिया है जिसका मंत्रालय माननीय अमित शाह के पास है ।

इस पर सांसद महोदय ने आश्वस्त किया एवं तुरंत सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नाम एक पत्र लिखा। साथ ही उपायुक्त धनबाद एवं बोकारो के नाम भी पत्र लिखकर संज्ञान लेने के लिए कहा । साथ ही विधायक अपर्णा सेन गुप्ता एवं राज सिन्हा ने भी आश्वस्त किया। ज्ञापन देने वालों में नागेंद्र कुमार कुशवाहा, अजय चौधरी, जनार्दन मिश्रा, सुशील अग्रवाल, समीर कुमार चंद्रा, एस के बक्शी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

  • Related Posts

    सहारा इंडिया से संपूर्ण भुगतान की लड़ाई कैसे लड़ रहा है विश्व भारती जनसेवा संस्थान
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    सुप्रीम कोर्ट से लेकर झारखंड CID तक… करोड़ों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा