Sahara Protest : सुब्रत राय के खिलाफ झारखंड के रांची जिले के डोरंडा थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर 

कांग्रेस नेता अलोक दुबे, आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार और रांची के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने थाने में पहुंचकर सुनाई निवेशकों और एजेंटों की पीड़ा 

भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशक और एजेंट देशभर में मोर्चा खोले हुए हैं। चाहे उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, झारखंड हो, उत्तरखंड हो, पश्चिमी बंगाल हो हर प्रदेश में सहारा प्रबंधन खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही हैं। कल यानि कि शुक्रवार को झारखंड के रांची जिले  में  डोरंडा थाने में  सहारा इंडिया परिवार के मुखिया सुब्रत राय सहारा और दूसरे पदाधिकारियों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है।

सहारा इंडिया परिवार से पीड़ित जमाकर्ता एवं कांग्रेस के नेता आलोक दुबे  के नेतृत्व में डोरंडा थाने में जाकर  आपबीती थाना प्रभारी को सुनाई। थाना प्रभारी ने सब सुनने के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है ।

f.i.r. दर्ज करने में कांग्रेस नेता आलोक दुबे के नेतृत्व में आल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष  प्रभात कुमार, रांची के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव  अजीत कुमार, जिला उपाध्यक्ष  ताराचंद साहू, जिला महासचिव अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार के अलावा सुनील कुमार सिन्हा, विजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, उपेंद्र कुमार श्याम मिश्रा राजेंद्र, प्रसाद मुन्नी देवी नाज मैडम सावित्री देवी, अशोक कुमार कृष्णा साहू, उपेंद्र कुमार और डेढ़ सौ से 200 की संख्या में जमाकर्ता एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर एफ आई आर दर्ज कराई।
  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा