Sahara India : सहारा के दूसरे निदेशक ओपी श्रीवास्तव ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में दिया जमानत कराने को आवेदन

गीतांजलि नाम की निवेशक ने दायर कर रखा है गलत ढंग से 30,000 रुपये निकालने का मुकदमा

सहारा इंडिया के दूसरे नंबर के निदेशक ओपी श्रीवास्तव ने जमानत कराने के लिए दिल्ली तीस हजारी कोर्ट में एक आवेदन दिया है। यह आवेदन उन्होंने दिल्ली में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने पर दिया है। दरअसल गीतांजलि नामक एक निवेशक ने सहारा क्यू शॉप के खाते से पैसे को फर्जी साइन कर निकाल लेने का आरोप लगाया था। इस मामले में गीतांजलि ने ओपी श्रीवास्तव को भी अभियुक्त बनाया था। इस मामले में ओपी श्रीवास्तव पर भी सीधा आरोप लगाया गया था। पता चला है कि इस मामले में कोर्ट में पेश न होने पर ओश्रीवास्तव के घर की कुर्की की तैयारी चल रही ती। ताकि मामले मे शामिल लोगों की संपत्ति को कुर्क कर गीतांजलि के पैसे वापस किये जाएं।

दरअसल मामले में अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए न्यायालय की न्यायिक प्रक्रिया अपने खिलाफ नहीं होने के लिए ओपीश्रीवास्तव ने जिला न्यालय तीस हजारी कोर्ट में याचिका लगाई ती, जिसको कोर्ट ने खारिज कर दिया था और जांच में सहयोग करने की सलाह दी थी। इस मामले में गीतांजलि ने 30000 रुपये जमा किये थे जिसको सहारा इंडिया के मैनेजर और एजेंट ने मिलकर फर्जी साइन कर निकाल लिया था। यह जानकारी विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त हुई है।

गीतांजलि का कहना है कि उसको छह साल में ढाई गुना करने का झांसा दिया गया था। पहले तो उसने सहारा कार्यालय के कई चक्कर लगाए जब उनको उनका पैसा नहीं मिला तो तब जाकर उन्होंने मामला दर्ज कराया। दरअसल सहारा के निदेशक सुब्रत राय, ओपी श्रीवास्तव और स्वप्ना राय अब हलफ नामा देकर अपने को सहारा से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!