Sahara India Protest : आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर भड़के ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

अनिल सिंह ने कहा -अब सहारा इंडिया के साथ ही सरकारों के खिलाफ भी आर-पार की लड़ाई

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह ने 15 नवम्बर को पटना जोनल ऑफिस पर हुए प्रोटेस्ट के मामले में आंदोलन की अगुआई करने वाले वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पर एडीएम शशिभूषण कुमार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया है कि 15 नवम्बर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन हो रहा था। निवेशक अपने भुगतान की मांग रहे थे। सड़क पर जाम न लगे इसका प्रयास वह खुद कर रहे थे।

प्रदर्शनकारी नियंत्रण में थे पर एडीएम ने सहारा प्रबंधन से पैसे लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। उन्होंने कहा कि क्या अपना पैसा मांगना गुना है ? पटना ऑफिस पर आखिरकार प्रोटेस्ट की नौबत ही क्यों आ गई ? उन्होंने कहा कि अब सहारा इंडिया से आर-पार की लड़ाई होगी। वे लोग तो अपने सिर पर कफन बांधकर निकले हैं। बिहार में जेपी आंदोलन की तर्ज पर सहारा इंडिया के खिलाफ आंदोलन होगा। उन्होंने कहा सरकारें भी सहारा इंडिया का बचाव कर रही हैं। अब सहारा निवेशक सहारा इंडिया के साथ ही सरकारों के खिलाफ भी सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा की अगुआई में देश में सरकारों के खिलाफ मोर्चा खुल चुका है। बिहार में वे लोग जनप्रतिनिधियों का भी घेराव करेंगे। जो जनप्रतिनिधि उनका मुद्दा विधानसभा या लोकसभा में उठाएंगे उनका सम्मान किया जाएगा जो जनप्रतिनिधि सहारा इंडिया का बचाव करेंगे उनका घेराव किया जाएगा।
दर्रअसल 15 नवम्बर को ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन के चलते एडीएम शशिभूषण कुमार ने आंदोलनकारियों पर सड़क पर जाम लगाने सहारा इंडिया के अधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी भद्दी-भद्दी गालियां देने का आरोप लगाते हुए बुद्धा कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि समझाने के बावजूद वे लोग नहीं माने, जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। दरअसल इस मामले में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सिंह, मणि भूषण, नित्यानंद, नवल चौरसिया, राजेश सिन्हा के साथ ही 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

 

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार