Sahara India Protest : भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के रीजनल कार्यालयों पर निवेशकों और जमाकर्ताओं ने बोला धावा 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले चल रहा है आंदोलन 

भुगतान को लेकर सहारा इंडिया के खिलाफ होने वाले प्रोटेस्ट में आज देशभर में निवेशकों ने रीजनल कार्यालयों पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के नेतृत्व में किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला ने अपने गृह जनपद बस्ती में प्रदर्शन की अगुआई की तो महासचिव नीरज शर्मा ने मध्य प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व किया। बिहार में होने वाले प्रदर्शन की अगुआई प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने की। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संसार सिंह ने बागपत में होने वाले प्रदर्शन की अगुआई की। दिल्ली में हुए प्रदर्शन की अगुआई प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह ने की। झारखंड में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार ने की। उड़ीसा में उत्तम कुमार परीदा ने मोर्चा संभाला। महाराष्ट्र में जितेंद्र आकरे ने प्रदर्शन की अगुआई की।

इस अवसर पर अभय देव शुक्ला ने कहा कि अब समय आ गया है कि सहारा के चेयरमैन सुब्रत और ओपी श्रीवास्तव से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाए। जिन लोगों ने इस लोगों और इनके परिवार को बुलंदी पर पहुंचाया उन्हीं लोगों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिये हैं। अब सुब्रत राय को निवेशकों और जमाकर्ताओं का पैसा देना ही होगा। उन्होंने आंदोलन कर रहे निवेशकों और जमाकर्ताओं का आह्वान किया कि अहिंसात्मक रूप से प्रदर्शन कर अपना हक मांगे। उन्होंने कहा कि सुब्रत राय कितने भी जतन कर ले पर उन्हें निवेशकों और जमाकर्ताओं का पैसा देना ही होगा। कितने भी नेता और ब्यूरोक्रेट्स उनकी मदद कर लें पर उनको पैसा देना ही होगा। उन्होंने कहा कि जमाकर्ताओं को सहारा के पैसा न देने के चलते निवेशकों के डर के मारे अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। कितने जमाकर्ताओं और निवेशकों की बेटियों की शादियां लटकी पड़ी हैं। कितने के बच्चों नहीं पढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा हर हाल में निवेशकों ओैर जमाकर्ताओं का पैसा दिलवाकर रहेगा।

उधर बिहार में मुंगेर रीजनल कार्यालय के बाहर हजारों की संख्या में सड़कों पर उतर कर कार्यकर्ताओ और जमाकर्ताओं ने मिलकर अपने पैसे के भुगतान को लेकर किया जोरदार हंगामा। इस अवसर पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मोहित कुमार ने कहा कि जब तक सहारा इंडिया से भुगतान नहीं होगा तब तक वे शांत से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया से हमें हर हाल में भुगतान चाहिए।  उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया से भुगतान नहीं मिलने के कारण कितनी बेटियां की शादी रुक गई हैं, कितनी बहनों की शादी नहीं हो पा रही हैं। सहारा इंडिया में काम करने वाले कार्यकर्ता ने मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं।  जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले में सहारा इंडिया के लगभग 90 हजार जमा कर्ताओं का भुगतान लगभग दो हजार करोड़ रुपया बताया जा रहा है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी