सीवर ओवर फ्लो और डेमेज सीवर लाइन की समस्या के निस्तारण के लिए प्रबंधक से मिले आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे

देव मणि शुक्ल

नोएडा सेक्टर 82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 सेक्टर 82 में सीवर ओवरफ्लो एवं सीवर लाइन डेमेज होने की समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे जल तृतीय के प्रबंधक पीपी सिंह से मिले और समस्याओं से संबंधित पत्र उनको सौंपा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि लगभग ढाई महीने से लगातार सीवर ओवरफ्लो की समस्या पॉकेट 7 में चल रही है लेकिन औपचारिकता के अलावा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया जिसके चलते जगह जगह सीवर जाम और उससे निकलती गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो गया। दो माह की औपचारिकता के बाद प्राधिकरण कर्मियों ने बताया कि ब्लॉक 16 और 17 के पार्क में पेड़ की जड़ों के कारण सीवर लाइन डेमेज हो गई है जिसके लिए तुरंत पत्र दे दिया गया लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ और बताया गया कि इसकी फाइल बन गई है। अब अगर 8 से 10 मीटर सीवर लाइन का टेंडर होता है तो इसको बनने में तो पूरा एक साल लग जाएगा तब तक क्या पॉकेट के लोग नार्कीय जीवन जीने को विवश होंगे। ब्लॉक 14 का पार्क तो सीवर के पानी से भरा हुआ है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं जिससे महामारी फैल सकती है जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण की होगी। पहले प्राधिकरण के विभागों के पास इमरजेंसी काम के लिए फंड होता था वह अब क्यों नहीं है। क्या हम 10 मीटर सीवर लाइन के लिए ऐसे ही परेशान होते रहेंगे यह बात प्राधिकरण के बड़े अधिकारियों को सोचनी होगी। हमारी समस्या का शीघ्र निदान हो इसके लिए प्राधिकरण के मुख्यकार्यपालक अधिकारी को हस्तक्षेप की जरूरत है।
प्रबंधक पीपी सिंह ने आश्वासन दिया है कि सीवर लाइन जल्द डलवाई जायेगी और शीघ्र समस्या का समाधान होगा।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!