पुलिस द्वारा लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। सेक्टर—24 नोएडा कोतवाली पुलिस की मोबाइल और सोने की चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरोह स्पोर्ट्स बाइक केटीएम से लूट की घटना को अंजाम देते थे, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।

एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया है कि शुक्रवार को सेक्टर 24 पुलिस ने केटीएम बाइक से मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी शिवम कालू, अनिकेत गुप्ता और गौतम के रुप में की है।पूछताछ के दौरान आरोपी गौतम ने खुलासा किया कि उसने और उसके साथियों ने तीन दिन पहले आरोपियों ने सेक्टर—39 कोतवाली क्षेत्र में सोने की चेन स्नेचिंग की थी।

चेन की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपियों को लेकर सेक्टर-42 स्थित जंगल में लेकर गई थी। आरोपियों ने बरामदगी के दौरान बैग से तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में गौतम पुत्र गोविंद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिससे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों क कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

  • Related Posts

    संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा व अखिल भारतीय किसान सभा का जिलाधिकारी कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    ग्रेटर नोएडा । केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (INTUC, AITUC,…

    Continue reading
    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

    • By TN15
    • August 11, 2026
    ‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

    पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

    • By TN15
    • August 11, 2026
    पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- ‘किसके आदेश पर…’

    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा

    दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

    • By TN15
    • August 11, 2026
    दमिश्क क्रिमिनल कोर्ट का फैसला, सत्ता से हटाए राष्ट्रपति बशर अल असद को सजा ए मौत

    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    • By TN15
    • August 11, 2026
    सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…

    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स!