यूक्रेन में फंसने पर चीन से सैन्य सामान मांग रहा रूस, भारत की बढ़ी टेंशन

द न्यूज 15

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को 19 दिन हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन में हमले तेज करने के लिए रूस अब चीन की मदद मांग रहा है। यूक्रेन में रूस ने अपनी काफी ताकत झोंक दी है। कई चरणों की बातचीत के बावजूद कोई  हल नहीं निकल सकता है। ऐसे में युद्ध लंबा भी चल सकता है। हथियारों की कमी की वजह से अब रूस चीन से मदद मांग रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका को अच्छी तरह पता है कि चीन से कौन से रक्षा उपकरण खरीदने से रूस और ज्यादा मजबूत हो सकता है। हालांकि चीन में वे रक्षा उपकरण अभी उपलब्ध नहीं है। दुनियाभर में उनकी ज्यादा डिमांड हैं इसलिए चीन के पास ऐसे उपकरणों की संख्या कम है।
भारत के लिए यह है टेंशन की बात : रूस में रक्षा उपकरणों की संख्या में कमी आ गई है। ऐसे में उसे चीन पर निर्भर होना पड़ रहा है। भारत के लिए यह चिंता का विषय इसलिए है क्योंकि भारत के बहुत सारे प्रमुख हथियार रूस से ही आते हैं। भारत की सेना अब भी बड़ी मात्रा में हथियारों की खरीद रूस से करती है। ऐसे में अगर रूस के पास ही उपकरणों की कमी हो गई तो भारत को भी भविष्य में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
भारत के पास रूस के टी-90 टैंक, Su-30MKI फाइटर विमान और आईएनएस विक्रमादित्य है। भारत रूस के हथियार निर्माताओं पर विश्वास भी करता है। भारत को इस बात की टेंशन है कि पश्चिमी देशों द्वारा लगाए जा रहे बड़े पैमाने पर प्रतिबंध की वजह से निर्यात में कमी आ सकती है।

यूक्रेन में युद्ध की बात करें तो रूस अब भी कई प्रमुख शहरों में कब्जा नहीं कर पाया है। यूक्रेन अपने लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है ऐसे में कई आम लोगों ने भी हथियार उठा लिए हैं। ऐसे में रूस चाहता है कि वह हवाई हमले औऱ तेज कर दे। हालांकि इसके लिए बड़ी मात्रा में हथियारों की जरूरत होगी।

Related Posts

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

इधर ईरान-इजरायल युद्ध चल रहा है दूसरी ओर अफगान…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

  • By TN15
  • March 13, 2026
बीजेपी के गले की फांस बन गई उज्ज्वला’

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 

  • By TN15
  • March 13, 2026
तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया!