जलवायु अनुकूल गन्ना उत्पादन: पूसा में तकनीकी विमर्श आयोजित

समस्तीपुर। रामजी कुमार।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के गन्ना अनुसंधान संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर जलवायु अनुकूल गन्ना उत्पादन तकनीक और बिहार में गन्ना उत्पादकता बढ़ाने को लेकर एक विमर्श सत्र का आयोजन किया गया।

कुलपति डॉ. पी.एस. पांडेय ने अध्यक्षीय संबोधन में गन्ना अनुसंधान संस्थान के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिकों से मल्टी डिसिप्लिनरी टीम के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार संस्थान के विकास में निरंतर सहयोग कर रही है और आने वाले समय में बिहार को गुड़ उत्पादन में देश में नंबर वन बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने इथेनॉल उत्पादन बढ़ाने हेतु वैज्ञानिकों से नई किस्में विकसित करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि और पूर्व कुलपति डॉ. वी.पी. सिंह ने बताया कि संस्थान ने देश को 100 से अधिक गन्ना प्रभेद दिए हैं और गन्ना रोगों की रोकथाम हेतु उन्नत तकनीकें विकसित की हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के गुड़ उत्पादन के प्रयासों की सराहना की।

डॉ. ए.के. सिंह, निदेशक अनुसंधान, ने पिछले तीन वर्षों में विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख किया और कुलपति के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गन्ना किसानों के लिए एक मोबाइल एप विकसित करने पर कार्य कर रहा है।

डॉ. देवेंद्र सिंह, निदेशक गन्ना अनुसंधान संस्थान, ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय के गुड़ उत्पादों की प्रशंसा का जिक्र किया।
प्रगतिशील कृषक डॉ. सुधांशु कुमार ने विश्वविद्यालय के योगदान की सराहना की और माइक्रो इरिगेशन में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम में दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें जलवायु अनुकूल गन्ना उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने पर वैज्ञानिकों ने विचार-विमर्श किया।
मंच संचालन डॉ. एस. मीणा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन वरीय वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. सिंह ने प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!