पांच राज्यों में हार के लिए गांधी परिवार नहीं है जिम्मेदार, सोनिया के इस्तीफे का सवाल ही नहीं : मल्लिकार्जुन खड़गे

द न्यूज 15

नई दिल्ली। पांच राज्यों में कांग्रेस की चुनावी हार के बाद पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के बचाव में उतरे हैं। खड़गे ने कहा, “हम सभी ने सोनिया गांधी से कहा कि 5 राज्यों में हार के लिए वह अकेली जिम्मेदार नहीं हैं। राज्य का हर नेता और सांसद जिम्मेदार है, गांधी परिवार नहीं। हमने उन पर फिर से भरोसा जताया, इस्तीफे की पेशकश का सवाल ही नहीं उठता है।”
कांग्रेस नेता ने कहा कि CWC की बैठक में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी और उसकी विचारधारा से लड़ेंगे, अपनी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि अगले चुनाव में हम पहले से काफी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
‘जनता से जुड़े मुद्दे संसद में उठाएगी कांग्रेस’ : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हुआ है। पार्लियामेंट में विपक्ष के रवैये पर खड़गे ने कहा, “हमारी रणनीति है कि हम इस चर्चा में भाग लेंगे और जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। विशेष रूप से छात्र जो यूक्रेन में फंसे थे, उनकी समस्याओं को कैसे दूर किया जाना चाहिए। महंगाई, बेरोजगारी ये सभी समस्याएं हैं जिन पर चर्चा होनी चाहिए।”
चुनाव नतीजों के ठीक बाद हो रहा यह सत्र : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण ऐसे समय में आरंभ हुआ है, जब कुछ ही दिन पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने जीत हासिल की है। इससे पहले, बजट सत्र का पहला चरण संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से 29 जनवरी को शुरु हुआ था, जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया था।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!