जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, AAP विधायक मेहराज मलिक ने बीजेपी MLA पर लगाया मारपीट का आरोप 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को भी वक्फ कानून को लेकर हंगामा जारी रहा। इस बीच आम आदमी पार्टी के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने बीजेपी विधायकों पर विधानसभा में मारपीट का आरोप लगाया है।

मेहराज मलिक ने दावा किया कि उनकी बहस पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायकों से पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेकर हुई थी। मेहराज मालिक ने कहा कि पीडीपी के विधायकों के समर्थन में बीजेपी के विधायक आए और उनके साथ मारपीट की।
विधानसभा में बहस का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मेहराज मलिक और पीडीपी विधायक वहीद पारा के बीच तीखी बहस हो रही है। मेहराज मलिक कह रहे हैं कि तुमने (वहीद पारा) कौम के साथ गद्दारी की है। इनको लगता है कि मेहराज डरेगा, अरे एक को भी नहीं छोड़ूंगा।

उन्होंने कहा, ”वह सदन में पहली बार कुर्ता पजामा पहनकर शरीफ बनकर आए थे और आज बीजेपी के विधायकों ने गुंडागर्दी की.” मेहराज पहली बार डोडा सीट से चुने गए हैं और आम आदमी पार्टी के अकेले विधायक हैं।

मेहराज मलिक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि मैं विधायक हूं। अगर माफिया अंदर है तो बाहर क्या हालत होगी। मजाक बंद करो। सदन के अंदर हंगाम हो रहा है और एसएसपी ऐसे बात करेगा. मैं लीडर हूं तो बोलूंगा। मेरे खिलाफ ऐसे बात करेगा। मुझ पर हमला हुआ और आप कह रहे हो कि यहां क्यों आए। अरे शर्म करो, आप उनके विधायकों को समर्थन कर रहे हो। पुलिस मिली हुई है।

बीजेपी के विधायक ने क्या कहा?

वहीं बीजेपी के विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि इसने हिंदुओं को गाली दी है। दो टके का इंसान, एमएलए बनकर आया है तो कुछ भी कहेगा? इन्होंने हिंदुओं को गाली दी है। उसने कहा है कि हिंदू तिलक लगाकर पाप करता है। हिंदू तिलक लगाकर चोरियां करता है। उसको आज बताएंगे।

बता दें कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ-साथ पीडीपी और अन्य विधायक वक्फ कानून पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, वहीं बीजेपी इसका विरोध कर रही है. चर्चा को लेकर स्पीकर का कहना है कि ये मामला कोर्ट में है। उन्होंने चर्चा की अनुमति नहीं दी। इसी को लेकर पिछले तीन दिनों से विधानसभा में हंगामा हो रहा है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए
    • TN15TN15
    • August 12, 2026

    राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    सार्थक जीवन की कुँजी है आत्मज्ञान : आचार्य प्रशांत

    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    • By TN15
    • August 13, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान

    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ‘जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो…’, राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे

    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    • By TN15
    • August 13, 2026
    बांग्लादेश की छाती के पास से दौड़ेंगी भारतीय ट्रेन, चिकन नेक कॉरिडोर से चौथी रेलवे लाइन को भी मंजूरी

    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’

    • By TN15
    • August 13, 2026
    UP में महिलाओं को पैसे बांटेगी BJP? डिंपल यादव बोलीं- ‘बिहार, महाराष्ट्र में देखा…’