पप्पू यादव ने बढ़ाई लालू-तेजस्वी की टेंशन, बिहार में अकेले लड़ेगी कांग्रेस?

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की सक्रियता पर पप्पू यादव की प्रतिक्रिया आई है। सांसद ने पूर्णिया में पत्रकारों से कहा कि हिंदी पट्टी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “आरजेडी खुश रहे या न रहे इससे हमें फर्क नहीं पड़ता. सभी गठबंधन धर्म के तहत अपना काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि बीजेपी को हराने के लिए हिंदी पट्टी में गठबंधन जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय दल अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते।
कांग्रेस के भविष्य पर उन्होंने कहा कि पार्टी अकेले लड़ेगी या नहीं, यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन बीजेपी को हराना हमारा लक्ष्य है। पार्टी एक विचारधारा से चलती है और नेतृत्व जो दिशा तय करता है, उसी के आधार पर कार्यकर्ता काम करते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका पर पप्पू यादव ने कहा कि वे लोगों को जोड़ने और सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। उनकी प्राथमिकता विकास और जनता के मुद्दों पर ध्यान देना है।

बीजेपी को बताया ओबीसी, एससी-एसटी और किसान विरोधी

दूसरी ओर पप्पू यादव ने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। बीजेपी को ओबीसी, एससी-एसटी और किसान विरोधी बताया। इसके विपरीत, कांग्रेस की सोच समाज के हर तबके को हिस्सेदारी देने की रही है, खासकर ओबीसी, एससी और एसटी को आगे बढ़ाने पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के खिलाफ सभी दलों को मिलजुलकर काम करना होगा, उसे अकेले हराना मुश्किल होगा।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का नारा खत्म हो चुका है। देश का रुपया गिर गया, पड़ोसी देश दूर हो गए और अमेरिका टैरिफ बढ़ा रहा है, लेकिन मोदी चुप हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 11 साल में पीएम मोदी ने क्या किया? उनका दावा था कि 2014 से पहले हिंदू और देश खतरे में नहीं थे, लेकिन मोदी के आने के बाद से ही यह संकट पैदा हुआ है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और अखिलेश के व्यक्तिगत रिश्तों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, “हम कोई ज्योतिषी नहीं हैं। व्यक्तिगत रिश्ते किसी के भी साथ हो सकते हैं।

  • Related Posts

    सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

    Continue reading
    झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?