दिल्ली नगर निगम की बैठक में भाजपा पार्षदों का हंगामा

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार रोड शो कर रहे हैं और रैलियों में भाजपा पर हमले बोल रहे हैं और वहीं भाजपा ने भी मंगलवार को दिल्ली के सीएम का इस्तीफा मांगते हुए हंगामा कर दिया।
दिल्ली नगर निगम की बैठक शुरू होते ही हंगामा शुरू कर दिया गया, जिसमें तख्ती लेकर पहुचें भाजपा पार्षद वेल में आ गए और मेयर चुनाव की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दिए। भाजपा पार्षदों के हाथों में लिए तख्ती पर लिखा था “दलित महापौर को कुर्सी पर बिठाओ, दलित विरोधी केजरीवाल इस्तीफा दे दो। इसके अलावा आप पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के आरोपी को लेकर भी भाजपा पार्षदों ने नारेबाजी की।

 

स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर आप को घेरा

मंगलवार को 11 बजे दिल्ली नगर निगम की बैठक में मेयर शैली ओबेरॉय जैसे ही आसन पर पहुंचीं भाजपा के पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया और केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करने लगे और यह सब देखकर मेयर ने बैठक को स्थगित कर दिया। भाजपा पार्षदों ने स्वाति मालीवाल के मुद्दे पर आप पार्टी को घेर लिया।स्वाति मालीवाल की बदसलूकी को भाजपा एमसीडी सदन में मुद्दा बनाकर दिल्ली नगर निगम अधिनियम की धारा 74 के अंतर्गत निंदा प्रस्ताव लाई और दिल्ली भाजपा के एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि सीएम आवास में महिलाएं असुरक्षित हैं।

 

भाजपा ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जो खुद जमानत पर बाहर हैं वह पूरे देश में झूठी गांरटी बांटने का ढोंग कर रहे है। मुख्यमंत्री आवास में हुई घटना से यह साफ जाहिर हो गया है कि दिल्ली में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। जब यह अपने आवास की ही सुरक्षा नहीं कर सकते तो वह देश की सुरक्षा की गांरटी कैसे दे सकते है? उन्होंने कहा कि निगम की यह बैठक इस शर्मनाक घटनाक्रम की निंदा करती है और यह मांग करती है कि जमानत पर आए अरविंद केजरीवाल इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे