इनकम टैक्स बिल्डिंग में लगी भीषण आग

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली के आईटीओ में मंगलवार को आयकर विभाग की इमारत में आग लग गई। घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने जानकारी दी। आयकर विभाग की जिस इमारत में आग लगी, उसके ठीक सामने पुराना पुलिस मुख्यालय था जो अभी भी सुरक्षा बलों की कुछ इकाइयों का केन्द्र है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने के काम में जुट गई. इस घटना के दौरान इनकम टैक्स दफ्तर में अफरातफरी का माहौल बन गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, पुरानी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सामने आईटीओ स्थित सीआर बिल्डिंग में आग लगने के बारे में दोपहर 2:25 बजे एक कॉल आई। गर्ग ने कहा कि सूचना पर कुल 21 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। इनकम टैक्स का ये ऑफिस आईटीओ इलाके के सीआर बिल्डिंग में मौजूद है। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कमरों के लोगों को घुटन महसूस होने लगी. लोग इधर-उधर भागने लगे थे।

हालांकि, समय रहते लोग वहां से सुरक्षित बाहर निकल आए. वहीं, इस बिल्डिंग के अंदर सात लोग फंसे गए थे जिन में पांच पुरुष के दो महिलाएं शामिल थीं, सभी को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला खिड़की के रास्ते सीढ़ी की मदद से नीचे उतर रही है। फिलहाल, आग कैसे लगी है इस बारे में स्पष्ट तौर से कोई जानकारी नहीं है। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’