राबड़ी आवास खाली करने के लिए RJD तैयार, पार्टी ने रख दी ये बड़ी शर्त, मानेगी सम्राट सरकार?

राबड़ी आवास (Rabri House) खाली करने के लिए आरजेडी तैयार हो गई है लेकिन पार्टी की शर्त है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में आरजेडी नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि राबड़ी देवी का कार्यकाल 2030 में समाप्त होगा, जैसे ही 2030 में समाप्त होगा हम एक सेकेंड देर नहीं करेंगे, हवाई चप्पल पहनकर आवास खाली कर देंगे। शक्ति यादव ने कहा, “सवाल ये है कि जो 10 सर्कुलर आवास है वो राबड़ी देवी को आवंटित था और जिस मंत्री को आपने अभी इसे दिया है उसे पहले से दूसरा आवास आवंटित था। फिर ये अलग से विवाद पैदा करने के लिए सरकार ने क्यों किया?”

 

‘नीतीश कुमार को सात नंबर बंगले से क्या मोह?’

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को सात नंबर बंगले से क्या मोह है कि हटते हैं, मुख्यमंत्री से तो भी रखते हैं और रहते हैं तो भी रखते हैं। क्या उसमें तहखाना है? क्या भ्रष्टाचार से बनाई गई कोई संपत्ति है जिसको लेकर सात नंबर से मोह है?

नीतीश कुमार को मिले आवास पर उठाया सवाल

शक्ति यादव ने कहा, “दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री 10 सर्कुलर रोड में रहते हैं। आप जिस जेड सिक्योरिटी की बात (नीतीश कुमार के लिए) कर रहे हैं ये लालू यादव और राबड़ी देवी को भी प्राप्त था। आईटीबीपी को राबड़ी देवी के लिए लगाया गया था, लेकिन बिहार की सरकार ने उस समय आवास आवंटित नहीं किया। आप दलील दे रहे हैं कि जेड सिक्योरिटी के नाम पर नीतीश कुमार को आवास आवंटित हुआ है…?”

आरजेडी नेता ने मीडिया से कहा कि राबड़ी आवास से न कोई मोह है न कोई ममता है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार किसी की बपौती नहीं है। जनता मालिक होती है। जनता चुनती है. जनता ही तय करती है कि विपक्ष में कौन बैठेगा। शक्ति यादव ने भले राबड़ी देवी के कार्यकाल का हवाला दिया है और 2030 तक की बात कही है लेकिन देखना होगा कि क्या सम्राट सरकार इसके लिए तैयार होती है? बता दें कि 10 सर्कुलर आवास जहां अभी राबड़ी देवी रह रही हैं उसे मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है।

  • Related Posts

    पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- मैं 500 दे सकता हूं तो सरकार क्या कर रही?

    बिहार में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की