पटना में खान सर के कोचिंग पर क्यों हुआ हमला? गुरु रहमान ने बताया, ‘पूरा मामला…’

खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुए हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रौशन आनंद सहित तीन लोगों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में चर्चित कोचिंग शिक्षक गुरु रहमान ने बुधवार (03 जून, 2026) को बातचीत में बताया कि क्या कुछ मामला है। कई राज उन्होंने बताए। गुरु रहमान के अनुसार, पूरा मामला सिपाही भर्ती परीक्षा के रिजल्ट से जुड़ा है। हाल ही में सिपाही भर्ती परीक्षा में 19,838 अभ्यर्थियों का रिजल्ट हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद  कोचिंग संस्थान अपने-अपने छात्रों का सम्मान करने में जुट गए। बीते 31 मई को ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान में भी चयनित सिपाही अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। खान सर के कोचिंग में भी सम्मान समारोह हुआ लेकिन विवाद का पूरा मामला आंकड़ों के खेल का है।

अलग-अलग कोचिंग ने किया अपना-अपना दावा

दरअसल विवाद का कारण है कि इन दोनों संस्थानों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए। एक कोचिंग की ओर से दावा किया गया कि सिपाही भर्ती में 12 हजार बच्चों का रिजल्ट हुआ है। दूसरे संस्थान ने दावा किया कि उसके यहां से 10 हजार बच्चे चयनित हुए हैं। गुरु रहमान ने बताया कि दोनों कोचिंग के पोस्टर को लेकर विवाद हुआ है. उन्होंने कहा कि ये आंकड़े अपने आप में दर्शा रहे हैं कि ये कितने झूठ हैं। रिजल्ट हुआ है 19,838 पदों पर और इन दोनों कोचिंग के दावे के आंकड़ों को मिला दें तो 22,000 हो जाते हैं। गुरु रहमान ने कहा, “मेरा मानना है कि पटना और बिहार के अन्य जिलों के अलावा बिहार के बाहर भी कई कोचिंग संस्थान हैं जहां से कई अभ्यर्थी पास हुए हैं. हमारे कोचिंग संस्थान से 4000 से अधिक अभ्यर्थी पास हुए हैं। इन सबका आंकड़ा जोड़ दें तो उतना रिजल्ट भी नहीं आया है।

खान सर की भी हो गिरफ्तार

गुरु रहमान ने बताया कि जहां तक मुझे जानकारी मिली है कि रात्रि में दोनों संस्थान के लोगों के बीच पहले मारपीट हुई है और एक-दूसरे का पोस्टर फाड़ा गया है, लेकिन गोली चलने की बात पूरी तरह से गलत है। इसमें पुलिस को भी गुमराह किया गया  है. पुलिस ने रौशन  आनंद और उनके लोगों को गिरफ्तार किया है तो दूसरे पक्ष से भी गिरफ्तार करना चाहिए. खान सर की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!