RJD Politics : तेजस्वी यादव लेंगे हर फैसले, बड़े मामले में हर कोई नहीं बोलेगा-राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद का ऐलान

आरजेपी सुप्रीम लालू यादव ने कहा-पार्टी के नेताओं ने मिलकर लिया है फैसला, किसी भी मुद्दे को मीडिया को बयान अब तेजस्वी यादव ही देंगे

राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ऐलान किया है कि अब से महत्वपूर्ण मामलों में हर फैसला सिर्फ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लेंगे। हर किसी को बड़े मामलों में बोलने का अधिकार नहीं होगा। दिल्ली में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू ने इस बात की घोषणा की है। इसके साथ ही तेजस्वी के भाषण को लेकर भी लालू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने साथियों को सही कहा है कि सभी संगठित रहिए। एकता में ही ताकत है इसलिए हमें एकजुट रहना है। लालू ने कहा कि पार्टी नेताओं में मिलकर फैसला लिया है कि किसी भी मुद्दे पर मीडिया को बयान अब तेजस्वी यादव ही देंगे।

रविवार को बैठक के पहले ही दिन आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव गुस्से में मीटिंग छोड़कर चले गये थे। उन्होंने पार्टी नेता श्याम रजक पर गाली देने के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इसका ऑडियो भी है जिसे वह अपने पेज से पोस्ट करके पूरे प्रदेश की जनता को सुनाएंगे। इस प्रकरण के बाद रजक का पार्टी से बाहर जाना तय माना जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आरजेडी की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। रविवार को हुई बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए।

उधर लालू यादव की आरजेडी की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह से नाराजगी की भी खूब चर्चाएं हैं। पहले नाराजगी जगदानंद ने दिखाई थी और वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। अब चर्चाएं हैं कि जगदानंद ने इस्तीफे की पेशकर की है और लालू यादव इस पर आज या कल में निर्णय ले लेंगे।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा