राजद विधायक की गुंडागर्दी, शिक्षक को जेल में दी जान से मारने की धमकी

वायरल हुआ वीडियो

 पटना। बिहार में राजनीति हो या गुंडीगर्दी दोनों ही खुलकर होती है। ये एक दूसरे के पूरक हैं। खासकर बिहार की राजनीति में ऐसा जरूर देखने को मिलता है। इस बीच अब लालू प्रसाद यादव के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल राजद विधायक इजहार आसफी की यह वीडियो है, जिसमें वह एक टीचर को जेल में जान से मरवाने की धमकी दे रहे हैं। ये वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद विधायक के बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसपर जदयू ने एक्शन लेने की मांग की है, लेकिन राजद विधायक को इस धमकी या वीडियो को लेकर कोई पछतावा नहीं है।
दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें राजद विधायक इजहार आसफी धमकी देते दिख रहे हैं। वीडियो में विधायक ने कहा, सोचते हो, हमारा क्या होगा। हम पर केस होगा तो हम जेल जाएंगे, दो दिन में बेल हो जाएगा। इसी दो दिन में जेल के अंदर ही तु्महारा गत करवा देंगे। 90 फीसदी आदमी जेल में हमारा है, जिसमें चोर है, बदमाश है, लुच्चा है, हत्यारा है। तुमको बाहर कुछ नहीं होगा जेल में ही तुम्हारा गत गरवा देंगे। बता दें कि विधायक अपने वीडियो में सरेआम धमकी देते दिख रहे है। ये वीडियो कोचाधामन प्रखंड के अंतर्गत आने वाले अहमदनगर के स्कूल का है।
दरअसल 31 जुलाई 2024 को स्कूल टीचर ने एक छात्रा को पीट दिया था। इसके बाद आरजेडी विधायक आरोपी शिक्षक को धमकाने पहुंच गए। दबंगई का आलम ये है कि इस वीडियो को विधायक के बेटे मोहम्मद इम्तियाज आसफी ने अपने फेसबुक अकाउंट से अपलोड किा है और अपने पिता को टैग भी किया है। इस वीडियो में इजहार आसफी को दबंग नेता के तौर पर दिखाया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद राजद विधायक की खूब किरकिरी हुई तो राजद विधायक ने वीडियो को ठीक से देखने की सलाह दे दी। इजहार आसफी ने सफाई देते हुए कहा कि क्या बोले हैं हम और क्या सुनाई दे रहा है। उसमें डिफरेंश समझ आ जागा। कोई खास बात नहीं है।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक