बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी

 ट्रायल के दौरान ही तोड़ दिए गए शीशे,  पीएम मोदी को करना है उद्घाटन

 पटना/रांची। बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। ट्रेन को ट्रायल के रूप में मंगलवार को चलाया गया था। इसी वंदे भारत ट्रेन को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाई जानी है। उद्घाटन से पहले ही कुछ शरारती तत्वों ने इस ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए है। धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत बिहार के गया में बंधुआ-टनकुप्पा स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई है।
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के इंजन से सटे दूसरे कोच के सीट नंबर 4 की खिड़की के कांच टूट गए। वंदे भारत ट्रेन में कोइ यात्री नहीं था। ये वंदे भारत ट्रेन टाटा नगर जमशेदपुर से पटना के लिए चलने वाली है। इसका ट्रायल मंगलवार को किया जा रहा था।
नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना रेलवे स्टेशन के पास कई घंटों तक रुकी रही थी।
ट्रेन में आई खराबी की वजह से यात्री कई घंटों तक परेशान हो रहे थे। ट्रेन को भरथना और साम्हो रेलवे स्टेशनों के बीच रोका गया था। तभी एक मालगाड़ी के इंजन की मदद से उसे भरथना रेलवे स्टेशन तक खींचा कर लाया गया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में 10 वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इसमें टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है। ये ट्रेन रांची, बोकारो और गया में स्टॉप के साथ झारखंड और बिहार को जोड़ती है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया