रेखा, माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ…बिहार के CM नीतीश कुमार की फेवरेट हीरोइन कौन?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। नीतीश कुमार करीब-करीब साल 2005 से लगातार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में देखें तो बिहार में बड़ी आबादी ऐसी है जिनका जन्म ही नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद हुई और उन्हीं की सरकार में वह वोटर भी बने हैं। ऐसे युवा वोटर नीतीश कुमार के बारे में ज्याद से ज्यादा जानना समझना चाहते हैं। विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती हैं कि नीतीश कुमार भले ही बिहार में विकास की बौछार करने का दावा करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि उनके इतने लंबे कार्यकाल के बाद भी बिहार देश के फिसड्डी राज्यों की लिस्ट से खुद को बाहर नहीं निकाल पाया है। ऐसे में तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं कि क्या 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता नीतीश कुमार को विकल्प के रूप में देखेगी या सिरे से नकार देगी?
इन राजनीतिक और गंभीर सवालों के बीच कुछ युवा वोटरों की ऐसी जमात भी है जो नीतीश कुमार की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना समझना चाहते हैं। ऐसे पाठकों और वोटरों का ख्याल करते हुए नवभारत टाइम्स.कॉम रोजाना गंभीर और ज्वलंत राजनीतिक खबरों से इतर जाकर गाहे बगाहे सॉफ्ट न्यूज भी अपने पाठकों को देता रहा है। उदाहरण के तौर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सबसे ज्यादा हरे चने और मटर का झोर (ग्रेवी), और चावल खाना सबसे ज्यादा पसंद है। नीतीश कुमार के परिवार और दोस्तों के बारे में भी स्टोरी बता चुके हैं।
आज हम आपको नीतीश के सिनेमा प्रेम और फेवरेट हीरो और हीरोइन के बारे में बता रहे हैं। खास बात यह है कि नीतीश कुमार के फेवरेट बॉलीवुड एक्टर की जानकारी किसी किताब या दस्तावेज से नहीं ली गई है, बल्कि इस बारे में खुद उन्होंने ही बताया था।
बात करीब 14 साल पहले की है। उसी दौर में बिहार के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म राजनीति ने कमाल कर दिया था। इसके बाद एक निजी टीवी चैनल का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर अभिनेता अजय देवगन को पुरस्कार देने आए थे। इसी दौरान मंच पर मौजूद एंकर ने नीतीश कुमार से पूछा कि आपकी फेवरेट हीरो और हीरोइन कौन है? सवाल के साथ नीतीश कुमार से यह भी कहा गया था वह वह जवाब देने में पॉलिटिशियन वाला रैवया ना अपनाएं। इसपर नीतीश कुमार ने भी बड़ी बेबाकी से इसका जवाब दिया।
नीतीश कुमार ने बताया कि उन्हें अभिनेत्री रेखा बहुत पसंद है। साथ ही नीतीश ने माधुरी दीक्षित का भी नाम लिया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था फुलटाइम रियल राजनीति करने के चलते उन्हें फिल्में वगैरह देखने का कम ही मौका मिलता है, लेकिन फिल्म राजनीति में कैटरीना कैफ का अभिनय शानदार रहा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि कैटरीना कैफ बेहतरीन अदाकारा हैं। इसके अलावा मंच पर मौजूद देवगन को देखकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके फेवरेट अभिनेता अजय देवगन हैं। इसपर अजय देवगन ने उन्हें धन्यवाद कहा था। नीतीश ने अपनी बातों को विराम देते हुए कहा कि रेखा और माधुरी दीक्षित ही उनके दौर की रही हैं। जब उनसे विद्या बालन, काजोल आदि का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इन लोगों के दौर के नहीं हैं।
नीतीश से जब पूछा गया कि क्या वह कैटरीना कैफ को बिहार का ब्रैंड एंबेसडर बनाना चाहेंगे, इसपर उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता प्रकाश झा पहले से ही बिहार के हैं।

  • Related Posts

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के जयंती…

    Continue reading
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा