‘तमंचे’ पर डिस्को के बाद अब बाइक वाली बवाली गर्ल

दीपक कुमार तिवारी

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में एक बार फिर से एक लड़की की स्टंटबाजी का रील वायरल हो गया है। ये मामला मुजफ्फरपुर का है। पहले पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर वायरल हुए रील के बाद अब मुजफ्फरपुर के मारीपुर की रहने वाली युवती का हाइवे पर अपने बॉय फ्रेंड के साथ बाइक पर खतरनाक स्टंट करते हुए रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। युवती ने रील बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। युवती का बॉय फ्रेंड बाइक चला रहा है और वह खुद पीछे चलती बाइक पर खड़ी होकर डांस करते दिख रही है। वीडियो के बैक ग्राउंड में गाना चल रहा है।
वही दूसरे वीडियो में युवती हाथ छोड़कर बाइक चलाते हुए दिख रही है। इस दौरान बैक ग्राउंड में फिल्मी गाना चल रहा है। हालांकि वायरल वीडियो युवती ने अपने इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया था जो वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो को देख कर साफ लग रहा है कि कैसे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। साथ ही इस वीडियो में लड़का खुद के साथ ऐसा खतरनाक स्टंट कर दो जिंदगियों को खतरे में डाल रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि युवती और उसके ब्याय फ्रेंड का अलग-अलग धाराओं में चालान काटा जाएगा। परिवहन एक्ट के तहत चालान की राशि 50 हजार तक हो सकती है। एक तो गलत तरीके से बगैर नंबर प्लेट की बाइक चलाना, खतरनाक ड्राइविंग, बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाना और यातायात नियम तोड़ने के इस स्टंट को प्रचारित करने को लेकर चालान लगेगा। इसके अलावा दोनों के लाइसेंस और गाड़ी के कागजात की जांच की जाएगी।आपको बता दें कि इसी युवती का सिटी पार्क में पिस्टल के साथ भोजपुरी गाने पर पिस्टल के साथ रील वायरल हुआ था। तब युवती और उसके बॉय फ्रेंड को पुलिस ने हिरासत में लिया था। जांच में पता चला था कि रील में दिख रहा पिस्टल नकली था। हालांकि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने इनसे माफी वाला वीडियो बनवाया था,जिसमें युवती और उसका दोस्त यह कह रहे थे कि आगे इस तरह कानून तोड़ता हुआ कोई रील या वीडियो नहीं बनाएंगे। पर लगता है कि लाइक, कॉमेंट्स और शेयर की आदत से मजबूर दोनों ने फिर से वायरल होने के लिए अब नया वीडियो बना दिया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी