Rava rajput Society : समाज के लोगों ने एकजुट हो किया क्षत्रिय रवा राजपूत परिचय पुस्तिका चंडीगढ़ का विमोचन 

Rava rajput Society : समारोह में बिजनौर से पहुंचे अतिथियों का गर्मजोशी के साथ सभा अध्यक्ष संसार सिंह एवं संरक्षक श्री धूम सिंह ने किया भव्य स्वागत

पवन राजपूत 

चंडीगढ़/बिजनौर। क्षत्रिय रवा राजपूत सभा चंडीगढ़ का वार्षिक एकता सम्मेलन चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राजपूत सभा बिजनौर के अध्यक्ष शिवकुमार राजपूत  और संचालन क्षत्रिय रवा राजपूत सभा चंडीगढ़ के संरक्षक संसार सिंह ने किया।

मंचासीन अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संसार सिंह और धूम सिंह ने दूरदराज से आए अतिथि गणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंचासीन अतिथि गणों ने विधिवत रूप से  क्षत्रिय राजपूत परिचय पुस्तिका चंडीगढ़ का विमोचन किया।

 
इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। चंडीगढ़ की रवा राजपूत कार्यकारिणी ने बहुत ही सुंदर व्यवस्था के तहत कार्यक्रम को सफल बनाया। सभा में उपस्थित सोहन पाल राणा अध्यक्ष रवा राजपूत सभा पूर्वी दिल्ली, हरी प्रकाश जी हरिद्वार, सत्यवीर सिंह मुजफ्फरनगर, महेश पाल शाहबाजपुर बिजनौर, विषम सिंह भगवानपुर, सोनू कुमार पदमपुर, राकेश कुमार प्रधान पति सरकड़ा खेड़ी, दिनेश कुमार पाडली, सत्यवीर सिंह बहेड़ी, कुलदीप कुमार आर्य महामंत्री आर्य समाज प्रतिनिधि सभा बिजनौर, इंद्रेश कुमार असगरपुर, सुभाष सिंह नयागांव, वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए अपने विचार प्रस्तुत किए।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिव कुमार जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों और क्षत्रिय रवा राजपूत सभा चंडीगढ़ कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी गण एवं सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और दूरदराज से आए सभी अतिथि गणों का विशेषकर बिजनौर से आए अतिथि गणों को विशेष सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया  और कामना की भविष्य में क्षत्रिय रवा राजपूत सभा चंडीगढ़ इसी तरह के कार्यक्रम करती रहे और समाज का नाम रोशन करें।
  • Related Posts

    बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

    बीकानेर में एक पति ने अपनी पत्नी को…

    Continue reading
    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?