बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

बीकानेर में एक पति ने अपनी पत्नी को दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। पत्नी के साथ 42 साल के वैवाहिक जीवन के बाद जब अंतिम विदाई का वक्त आया तो पति ने उसकी विदाई भी उसी तरह करने का फैसला किया, जैसे शादी के समय दुल्हन की विदाई होती है. ये अनोखी विदाई चर्चा का विषय बन गई है। बीकानेर के रिटायर्ड असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव आफिसर राजेंद्र प्रसाद जोशी ने अपनी पत्नी अमिता जोशी के पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन होने से पहले दुल्हन की तरह सजाया और खुद भी दूल्हे की तरह तैयार हुए। इसके बाद गाजे-बाजे और रामनाम संकीर्तन के साथ उसे अंतिम विदाई दी।

बैंड पार्टी के साथ रामनाम संकीर्तन

 

दरअसल, अमिता जोशी का 63 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया. वो कुछ समय से गुर्दे की बीमारी से परेशान थीं शुक्रवार को गंगाशहर स्थित बाफना स्कूल के सामने की गली से उनकी अंतिम यात्रा निकली। बैंड पार्टी के साथ रामनाम संकीर्तन किया गया. इस दौरान बैंड पर विदाई के गीत भी बजाए गए। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों के लिए यह दृश्य भावुक कर देने वाला था।

राजेंद्र प्रसाद जोशी ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि पत्नी को सुहागन के रूप में ही विदा किया जाए। करीब 42 साल पहले 18 फरवरी 1984 को अमिता श्रीनगर, उत्तराखंड से विवाह के बाद बीकानेर आई थी. दोनों ने लंबे वैवाहिक जीवन में सुख-दुख साथ बांटे।

 

चर्चा में है अंतिम विदाई

 

जोशी ने बताया कि अमिता धर्मपरायण, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थी। अमिता ने पत्नी और परिवार की जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाई थी. उनके जाने के बाद परिवार में दो बेटे, दो पोते और एक पोती रह गए हैं. अंतिम यात्रा गंगाशहर के मोक्षधाम पहुंची, जहां अमिता की अंत्येष्टि की गई. घर से श्मशान तक रास्ते में कई लोग अंतिम यात्रा को देखने के लिए रुके। पत्नी को इस तरह विदाई देते देखकर लोग भावुक हो गए और दिवंगत अमिता जोशी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान पति-पत्नी के 42 साल के साथ और राजेंद्र जोशी द्वारा दी गई अंतिम विदाई की इच्छा की चर्चा में रही। बहरहाल बीकानेर की इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते को सात जन्मों का बंधन मानने वाली परंपरा को और मजबूती देने का काम किया है। .

  • Related Posts

    आदिवासियों के लिए लड़ने वाले लोगों को चुनें 

    आदिवासियों के विकास और उत्थान के लिए उनकी…

    Continue reading
    स्वरा भास्कर के बयानों पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, ‘इतिहास को…’
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक्टिंग से ज्यादा बयानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!

    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    • By TN15
    • October 17, 2026
    कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!

    • By TN15
    • October 17, 2026
    यूपी मिशन की तैयारी में जुटी BJP!