जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाढ़ से प्रभावित राहत शिविरों में प्रवास करने वाले लोगों को राशन किट वितरण की गई।

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। आज शाम तहसील सदर के सभागार में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश बाढ़ राहत खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक बिजनौर श्रीमती सूचि चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाढ़ से प्रभावित राहत शिविरों में प्रवास करने वाले लोगों को जिला प्रशासन के आपदा प्रभाग द्वारा आटा, दाल, चावल सहित 26 आइटम्स पर आधारित सूखा राशन किटों का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अति संवेदनशील है, जिसके अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू करा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है तथा अस्थाई बाढ़ राहत शिविरों में विस्थापित बाढ़ प्रभावितों को खाना, खाद्यान्न सामग्री, सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं एवं उनके पशुओं के चारे की भी समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।
तदुपरांत जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर के प्राथमिक विद्यालय घासी वाला बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया गया और वहां प्रवास करने वाले लोगों का हाल जाना। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी बाढ़ रावत शिविर में प्रवास करने वाले लोगों को नहीं होनी चाहिए उनकी हर आवश्यक सुविधा का पूर्ण गंभीरता के साथ ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी बिजनौर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

  • Related Posts

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया