एक पेड़ मां के नाम लगाकर नजीबाबाद नगरपालिका भूली

पेड़ों की सुरक्षा को लगे स्टेंड खुद असुरक्षित

 

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

नजीबाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रेलवे रोड़ पर अनेक पेड़ लगाए गए उनकी सुरक्षा के लिए बाढ़ लगाईं लेकिन उन्हें लावारिस छोड़ दिया गया। पेड़ लगाने के बाद नगरपालिका कर्मचारियों के द्वारा लगाए गए पेड़ों की सुध लेना भी गवारा नहीं किया। हालत यह है ना मौके पर पेड़ है और ना ही उनकी सुरक्षा के लिए लगाए गये स्टैंड। नगरपालिका परिषद ने प्रधानमंत्री की थीम एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नजीबाबाद नगर में रेलवे मार्ग पर दर्जनों पेड़ लगाए गए। नगर में अन्य स्थानों पर भी लगाए होंगे
पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को पेड़ लगाकर सुर्खियां भी बटौरी होगी। एक पेड़ मां के नाम पेड़ लगाकर न जाने कितनी धनराशि का भुगतान भी दिखाया गया होगा। लेकिन लगाए गये पेड़ों का रखरखाव भगवान भरोसे छोड़ दिया । पेड़ लगाना व सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी पाना आसान है लेकिन उनकी देखभाल करना भारी काम है। नगरपालिका के लगाए पेड़ों की बाढ के रूप में लगाए स्टैंड नालियों के पास लावारिस पड़े हैं नगरपालिका की व्यवस्था, उदासीनता इस अभियान को पलीता लगाते दिखाई दे रहे हैं। नजीबाबाद नगर पालिका के पालिकाध्यक्ष ने नगर के पर्यावरण को बचाने सौंदर्यकरण, वृक्षारोपण कर हरा भरा रखने का भरोसा दे चुके हैं किंतु नगर पालिका अध्यक्ष ,अधिशासी व कर्मचारी लगाए गये पेड़ों के प्रति गंभीर नहीं है इसी तरह से बरसात से पहले नगर पालिका को अवगत कराया गया था कि नालों की सफाई कर देनी चाहिए नहीं कराई गई तो दृश्य सबके सामने है नगर पालिका में जो लोग रहते हैं वह हाउस टैक्स वॉटर टैक्स वगैरह सारे टैक्स देते हैं किंतु उनका सुविधाओं के रूप में मिलता है उनके घरों में घुसा पानी आखिर नगर पालिका के कर्मचारी नगर पालिका अध्यक्ष की बदनामी क्यों कर रहे हैं या नगर पालिका अध्यक्ष नगर के संरक्षण से नगर पालिका के कर्मचारी इस तरह के कार्य कर रहे हैं जनता क्यों परेशान है जनता तो अपना पूरा टैक्स देती है लेकिन उन्हें सुविधा क्यों नहीं मिल पाती ।

भाजपा पिछड़ा सोशल मीडिया के जिला प्रमुख रितेश सैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, कर्मचारियों की लापरवाही की गहनता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है । पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अपनी तरफ से रिपोर्ट लगाकर भेज देते हैं शिकायतकर्ता को धमकी देने का कार्य करते हैं और वह कहते हैं कि सरकार बजट नहीं दे रही है अधिशासी अधिकारी कहता है कि हमारी सरकार नहीं है जब हमारी सरकार आएगी तब इस बारे में विचार करेंगे तो ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है कहीं ऐसा तो नहीं की नगर पालिका अध्यक्ष के इशारे पर यह सारे कार्य हो रहे हैं इसी तरह से यह सारे काम नगर पालिका नजीबाबाद के द्वारा हो रहे हैं। रितेश सैन ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी बिजनौर से इस बारे में उचित कदम उठाने और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत